फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The states youth are once again ready with the message of road safety

Chandigarh News: सड़क सुरक्षा के संदेश के साथ एक बार फिर प्रदेश के नौनिहाल तैयार

Mon, 23 Oct 2023 12:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
The states youth are once again ready with the message of road safety
- 27 अक्टूबर को सड़क सुरक्षा संबंधी खंड स्तर पर आयोजित की जाएगी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता
विज्ञापन

- पुलिस विभाग के अधिकारी भी उतरेंगे फील्ड में, यातायात नियमों के बारे में करेंगे सचेत

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा के नौनिहाल एक बार फिर सड़क सुरक्षा का संदेश देने के लिए तैयार है। पुलिस विभाग की ओर से 27 अक्तूबर को खंड स्तर पर सड़क सुरक्षा थीम के साथ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई जाएगी। यातायात नियमों की पालना करने की आदत को विकसित करने के उद्देश्य से अखिल हरियाणा सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता-2023, 24 आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के तहत पुलिस विभाग द्वारा विद्यार्थियों को अलग-अलग स्तर की किताबें उपलब्ध करवाई जाती है। इसके बाद उन्हें किताबों में दी गई जानकारी के आधार पर प्रश्न पत्र तैयार किया जाता है। जैसे-जैसे विद्यार्थी इन लेवल को क्रॉस करता जाता है उन्हें प्रतियोगिता के लिए अगले स्तर की किताबें उपलब्ध करवा दी जाती है। सड़क सुरक्षा संबंधी विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए अधिकारी व कर्मचारी भी फील्ड में पहुंच रहे है ताकि इसके उद्देश्य को सफल बनाया जा सके।

गौरतलब है कि पिछले दिनों 13 अक्टूबर को इस प्रतियोगिता को विद्यालय स्तर पर आयोजित किया गया था जिसमें 42 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इस प्रतियोगिता में प्रथम , द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए अब खंड स्तर पर इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। खंड स्तर पर विजेता प्रतिभागी इसके बाद जिला स्तर पर फिर रेंज स्तर पर भाग लेंगे। रेंज स्तर पर प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed