फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The spectator seating capacity at the Sector 7 Sports Complex will be increased fourfold for the Asian Relay Championships.

Chandigarh News: एशियन रिले चैंपियनशिप के लिए सेक्टर 7 स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में दर्शकों के बैठने की क्षमता चार गुना बढ़ाई जाएगी

Sun, 05 Jul 2026 02:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
The spectator seating capacity at the Sector 7 Sports Complex will be increased fourfold for the Asian Relay Championships.
चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल को 37 साल के लंबे अंतराल के बाद 2027 में एशियन रिले चैंपियनशिप की मेजबानी मिली है। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन मई 2027 में सेक्टर-7 स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया जाएगा, जिसमें 20 से अधिक देशों के 250 से ज्यादा एथलीट हिस्सा लेने की उम्मीद है। इस वर्ष चीन के शाओक्सिंग शहर में आयोजित सेकेंड एशियन रिले चैंपियनशिप 2026 के समापन समारोह में चंडीगढ़ को इस आयोजन का झंडा और जिम्मेदारी आधिकारिक तौर पर सौंपी गई है। इस बड़े आयोजन की तैयारियों के लिए सेक्टर-7 स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को अंतरराष्ट्रीय स्तर के मापदंडों के अनुसार अपग्रेड किया जाना है। इसको लेकर चंडीगढ़ प्रशासन और यूटी खेल विभाग पूरी तरह से कमर कसे हुए हैं। शहर को एशियन रिले चैंपियनशिप मिलना बड़ी उपलब्धियों में से एक है। क्योंकि इससे पहले 1989 में शहर में एशियाई रोइंग चैंपियनशिप हुई थी। अब इसके 37 साल बाद चंडीगढ़ को एथलेटिक्स के खेल की एशियन रिले चैंपियनशिप 2027 की मेजबानी मिली है।
विज्ञापन





शहर के रहने वाले और एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट रविंदर चौधरी ने बताया कि एशियन रिले चैंपियनशिप 2027 में कराने के लिए फेडरेशन काफी उत्सुक है। इसके लिए चंडीगढ़ प्रशासन और यूटी खेल विभाग के अधिकारियों के साथ पिछले दिनों कई बार मुलाकातें की जा चुकी है। सेक्टर 7 स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आवश्यक उपकरणों और मूलभूत सुविधाओं पर चर्चा हो गई है। इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एथलेटिक्स ट्रैक पर फ्लडलाइट्स, दर्शकों के लिए बनाए गए स्टैंड पर कुर्सियां लगाई जानी है। बैठे हुए दर्शकों को धूप से बचाने के लिए कैनोपी लगाई जानी है। इसके साथ नए टॉयलेट ब्लॉक का निर्माण भी शामिल है। इस कॉम्प्लेक्स में अभी 1 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता है, जिसे अब बढ़ाकर 4 हजार के करीब बनाया जाना है। इसके लिए पूरी तरह से ड्राइंग बनाने का काम लगभग पूरा हो रहा है। इसके बाद इंजीनियरिंग विभाग की अपने हाथ में लेगा और इसे बनाने के लिए टेंडर निकाला जाएगा। वहीं चैंपियनशिप में हिस्सा लेने आने वाले खिलाड़ियों, स्टाफ मेंबर्स और अधिकारियों को ठहराने और आयोजन स्थल तक लेकर आने और जाने के लिए आने वाले समय में कमेटियां बनाई जाएगी।
विज्ञापन

बॉक्स
अधिकारी कर चुके हैं दौरा एशियन चैंपियनशिप कराने संबंधी इंफ्रास्ट्रक्चर का देखने के लिए एशियन एथलेटिक एसोसिएशन के महासचिव शुग्गुरमन और एशियाई एथलेटिक एसोसिएशन के टेक्निकल डायरेक्टर सीके वालसन ने इसी वर्ष मार्च में चंडीगढ़ का दौरा कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने सेक्टर 7 के सिंथेटिक ट्रैक और यहां के होटल, एयरपोर्ट और आसपास के अन्य स्थानों का दौरा किया। इसके साथ ही उन्होंने चंडीगढ़ एथलेटिक एसोसिएशन, इंडियन एथलीट महासंघ के वरिष्ठ सदस्य रविंद्र चौधरी के साथ चंडीगढ़ के डीजीपी सागर प्रीत हुड्डा,खेल सचिव प्रेरणा पुरी, चीफ इंजीनियर सीबी ओझा व खेल निदेशक से मुलाकात कर एशियन रिले चैंपियनशिप को जरूरी उपकरणों और अन्य मूलभूत सुविधाओं पर चर्चा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed