फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The solution will be found soon, the administrator said

Chandigarh News: जल्द होगा समाधान, प्रशासक बोले- व्यापारियों की समस्याओं के लिए ठोस कदम उठा रहा प्रशासन

Mon, 23 Mar 2026 01:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
The solution will be found soon, the administrator said
चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि प्रशासन व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठा रहा है, जिसका सकारात्मक परिणाम जल्द ही देखने को मिलेगा। यह बात उन्होंने रविवार को चंडीगढ़ व्यापार मंडल की ओर से आयोजित संस्थापक दिवस सह व्यापारी दिवस समारोह के दौरान कही। सेक्टर-38 के महिला भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील जे सिंघी, चंडीगढ़ व्यापार मंडल के चेयरमैन चरंजीव सिंह, अध्यक्ष संजीव चड्ढा और हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रशासक कटारिया ने कहा कि प्रशासन व्यापार मंडल की लंबे समय से लंबित मांगों, जैसे कानून-व्यवस्था और छोटे व्यापारियों को सहायता देने से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से काम कर रहा है। उन्होंने कार्यक्रम में व्यापारियों की बड़ी भागीदारी और उनकी एकता की सराहना की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संजीव चड्ढा ने व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और कुछ पुराने मुद्दों के समाधान के लिए प्रशासन का आभार जताया। वहीं, सुनील जे. सिंघी ने मध्य वर्ग के व्यापारियों के विकास के लिए केंद्र सरकार की नीतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने जीएसटी सुधारों और सरल अनुपालन प्रक्रियाओं को देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने वाला बताया। सिंघी ने चंडीगढ़ व्यापार मंडल के चेयरमैन चरंजीव सिंह को राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड का सदस्य बनने पर बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वह व्यापारियों की आवाज को मजबूती से उठाएंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान सीबीएम के दिवंगत नेता इंदर लाल बत्रा की स्मृति में दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि दी गई। उनकी पत्नी को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया और दिवाकर साहूजा द्वारा संकलित उनके जीवन व उपलब्धियों पर आधारित पुस्तिका का विमोचन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

120 लोगों ने किया रक्तदान
सामाजिक सरोकार निभाते हुए आयोजन स्थल पर रक्तदान शिविर भी लगाया गया, जिसमें व्यापारियों और अन्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 120 यूनिट रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed