फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The RTO seized 26 vehicles, preventing fruit and vegetables from reaching the market, and traders and commission agents protested.

Chandigarh News: आरटीओ ने 26 गाड़ियां की जब्त, फल-सब्जियां नहीं उतर पाईं मंडी में, व्यापारी-आढ़तियों ने जताया विरोध

Sun, 29 Mar 2026 12:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
The RTO seized 26 vehicles, preventing fruit and vegetables from reaching the market, and traders and commission agents protested.
चंडीगढ़। सेक्टर-26 के अनाज एवं सब्जी मंडी में शनिवार को आरटीओ (क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय) की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। ओवरलोडिंग और आवश्यक दस्तावेज पूरे न होने के चलते आरटीओ टीम ने करीब 25 गाड़ियों को रोककर कब्जे में ले लिया। इस कार्रवाई का सीधा असर मंडी में सब्जियों और फलों की सप्लाई पर पड़ा जिससे व्यापारियों और किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। जानकारी के अनुसार आरटीओ की टीम ने मंडी में पहुंचने वाली कई गाड़ियों की जांच की। जांच के दौरान कई ट्रक और छोटे वाहन ओवरलोड पाए गए जबकि कुछ के पास जरूरी दस्तावेज भी पूरे नहीं थे। नियमों के उल्लंघन पर टीम ने सख्ती दिखाते हुए करीब 25 गाड़ियों को जब्त कर लिया। इन गाड़ियों में बड़ी मात्रा में सब्जियां और फल लदे हुए थे, जो समय पर मंडी में नहीं उतर पाए।
विज्ञापन


मंडी में आमतौर पर सुबह 10 बजे तक सभी गाड़ियों से माल उतार लिया जाता है ताकि व्यापार समय पर शुरू हो सके। इस कार्रवाई के चलते कई ट्रक और गाड़ियां देर तक खड़ी रहीं जिससे उनमें लदा सामान खराब होने लगा। अरिहंत वेजिटेबल आढ़ती एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी कस्तूरी लाल ने बताया कि समय पर माल न पहुंचने और न उतर पाने के कारण सब्जियां और फल शनिवार शाम तक खराब हो गए। उन्होंने कहा कि इससे किसानों और आढ़तियों को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है। इस कार्रवाई के विरोध में ट्रांसपोर्टरों, किसानों और आढ़तियों ने मंडी में विरोध प्रदर्शन भी किया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि भविष्य में ऐसी कार्रवाई करते समय माल को नुकसान से बचाने के लिए उचित व्यवस्था की जाए। विरोध बढ़ने के बाद आरटीओ ने करीब सुबह 11 बजे के बाद गाड़ियों को छोड़ दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed