{"_id":"57ab4dde4f1c1b3a1cee5036","slug":"the-roof-of-a-house-collapsed-due-to-rain-the-couple-buried-alive-at-gurdaspur-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बारिश के कारण मकान की छत गिरी, दंपति जिंदा दफन, बेटे बचा लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के कारण मकान की छत गिरी, दंपति जिंदा दफन, बेटे बचा लिए
अमर उजाला ब्यूरो, गुरदासपुर
Updated Thu, 11 Aug 2016 05:34 PM IST
विज्ञापन
roof collapsed at gurdaaspur
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना बहरामपुर के अधीन पड़ते गांव मराड़ा में दो दिन पहले हुई भारी बारिश के कारण मंगलवार की रात घर की छत गिर गई। छत के मलबे में दबकर कमरे में सो रहे दंपति की मौत हो गई और दो बेटे घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
गांव के सरपंच ने बताया कि उन्हें करीब साढ़े तीन बजे फोन आया कि सुनातन कुमार के घर की छत गिर गई है। इस पर वह मौके पर पहुंचे और लोगों की सहायता से मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। मलबे में दबे सुनातन (55), उसकी पत्नी सुदेश कुमारी (50) की मौके पर ही मौत हो चुकी थी और उनके लड़के अविनाश और दीपक को गहरी चोंटे लगीं थीं, जिन्हें सिविल अस्पताल गुरदासपुर में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार बावा सिंह, बीडीओ दीनानगर सुदेश कुमार ने घटना का जायजा लिया।
सुनातन कुमार मेहनत मजदूरी करके अपने घर चला रहा था। उसकी दो लड़कियां हैं, विवाहित हैं। तीन लड़के दीपक (25), विजय कुमार (22) तथा अविनाश (18) हैं। विजय कुमार अमृतसर में किसी दुकान पर काम कर रहा है। घर के कुल तीन कमरो में से दो की छत गिर गई है। बचे एक कमरे की हालत भी खस्ता है।

घायलों का मुफ्त इलाज होगा : डीसी
Gurdaspur DC
- फोटो : amar ujala
डीसी प्रदीप सभ्रवाल ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए सिविल अस्पताल गुरदासपुर पहुंच कर घायल लड़कों का हाल चाल पूछा। अस्पताल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीसी ने कहा कि मुआवजे के लिए सरकार को केस भेज दिया जाएगा और घायलों का इलाज मुफ्त कराया जाएगा। उन्होंने सिविल सर्जन गुरदासपुर को घायलों का मुफ्त इलाज करने की हिदायत दी।