फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The roar of Rafale.. The spectators were thrilled to see the feat of Chinook

राफेल की गर्जना.. चिनूक के करतब देख दर्शक हुए रोमांचित

Thu, 23 Sep 2021 01:59 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
The roar of Rafale.. The spectators were thrilled to see the feat of Chinook
सुखना लेक पर एयरशो के दौरान करतब दिखता राफेल।
चंडीगढ़। खराब मौसम के बावजूद राफेल और चिनूक की गर्जना से सूखना लेक पर मौजूद हजारों दर्शकों का रोमांच आसमान पर पहुंच गया। राफेल ने अपने करतब से जहां भारतीय वायुसेना की ताकत का अहसास कराया, वहीं दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। मौका था 1971 के भारत-पाक युद्ध में विजय के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रशासन और भारतीय वायुसेना की ओर से आयोजित एयर शो का।
विज्ञापन

एयर शो देखने के लिए पंजाब के राज्यपाल और यूटी के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित, हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर सुखना पर पहुंचे थे। इनके अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और एयरफोर्स के कई अधिकारी भी मौजूद रहे। एयर शो देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक भी पहुंचे थे, लेकिन खराब मौसम की वजह से वे सूर्य किरण एयरोबैटिक्स टीम की ओर से उड़ाए जाने वाले हॉक विमानों के करतब नहीं देख सके। इससे लोग मायूस नजर आए, लेकिन अत्याधुनिक लड़ाकू विमान राफेल और चिनूक हेलिकॉप्टर ने दर्शकों की इस मायूसी को काफी हद तक कम कर दिया। दर्शकों ने तालियां बजाकर चिनूक का स्वागत भी किया। इस दौरान चिनूक भारी सामानों को ले जाता हुआ दिखाई दिया। इसके अलावा रिवर्स टेकऑफ, साइट मूविंग, रिवर्स फ्लाइंग जैसे कई करतब दिखाकर चिनूक ने सभी को हैरान कर दिया। कई बार ऐसा मौका आया जब चिनूक सुखना लेक के पानी से कुछ ही मीटर की ऊंचाई पर आकर उड़ने लगा और विमान से एक वायु सैनिक ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया।
विज्ञापन

राफेल की कलाबाजी ने किया रोमांचित
इस दौरान राफेल की एंट्री ने लोगों को काफी रोमांचित कर दिया। राफेल ने तेज गड़गड़ाहट के साथ जब आसमान में कलाबाजी दिखाई तो लोग हैरान रह गए। राफेल के प्रवेश करते ही लोग फोटो खींचते और सेल्फी लेते हुए दिखाई दिए। इसके अलावा सुखना आईलैंड पर सैन्य ऑपरेशन को दिखाया गया, जिसमें गोलियां चलने की आवाजें भी लोगों को सुनाई दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आम लोगों के लिए सिर्फ एक रास्ता, वीआईपी की आवभगत
इस एयर शो को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता थी। इस वजह से दोपहर दो बजे से ही लोग सुखना लेक की तरफ जाने लगे थे। लोग अपनी गाड़ी कार्यक्रम स्थल से दूर खड़ी करके पैदल ही निकले लेकिन पुलिस की खराब व्यवस्था के कारण लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाकर लोगों को रोका जा रहा था और उन्हें सिर्फ किशनगढ़ की तरफ जाने वाले सुखना लेक के पीछे वाले रास्ते से ही जाने को कहा गया। वहीं, वीआईपी लोगों के लिए सभी रास्ते खुले हुए थे। इस दौरान कई लोगों ने पेड़ों के ऊपर चढ़कर शो का आनंद लिया।

सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा
चंडीगढ़ प्रशासन की बदइंतजामी को झेलने के बाद लोगों का गुस्सा सोशल मीडिया पर फूट पड़ा। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह एयर शो सिर्फ वीआईपी लोगों के लिए ही रहा, क्योंकि आम लोग तो सुखना लेक तक पहुंच भी नहीं पाए। वहीं कई लोगों ने यह भी लिखा कि जब चंडीगढ़ प्रशासन सिर्फ वीआईपी लोगों को ही यह शो दिखाना चाहता था तो आम लोगों को बुलाया ही क्यों गया था। बहुत से लोग अपने परिवार के साथ यह शो को देखने पहुंचे थे और नहीं देख पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed