फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The result of the by-election will decide the political direction of AAP

Chandigarh News: आप की राजनीतिक दिशा तय करेगा उपचुनाव का नतीजा

Wed, 18 Jun 2025 09:02 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 09:02 PM IST
विज्ञापन
The result of the by-election will decide the political direction of AAP
विशाल पाठक
विज्ञापन

चंडीगढ़।

लुधियाना पश्चिम उपचुनाव का नतीजा पंजाब में आप की राजनीतिक दिशा तय करेगा। आप प्रत्याशी व राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा की जीत आप कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाएगी। वहीं, अगर इस सीट से दो बार विधायक रह चुके कांग्रेस के भारत भूषण आशु की जीत होती है, तो यह न केवल उनके राजनीतिक कॅरिअर के लिए एक बूस्टर डोज साबित होगा, बल्कि 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की नींव को मजबूत करेगा।

आप के संजीव अरोड़ा के चुनाव जीतने से राज्यसभा में पंजाब की एक सीट खाली होगी। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि पंजाब से आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल या पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया संसद में एंट्री कर सकते हैं। जानकारों के अनुसार भाजपा के प्रत्याशी जीवन गुप्ता और अकाली दल के परउपकार सिंह घुम्मण भी मैदान में हैं। भाजपा और शिअद समीकरण बिगाड़ सकती हैं।
विज्ञापन

सत्तापक्ष की तरफ रहता है झुकाव, लेकिन आप को लग चुका है झटका
राजनीतिक माहिरों के अनुसार उपचुनाव हमेशा सत्तापक्ष के हक में होता है, लेकिन 2024 में हुए उपचुनाव में बरनाला से आप को सत्ता में रहते हुए हार का सामना करना पड़ा था। बरनाला उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी कुलदीप सिंह काला ढिल्लों ने आप के प्रत्याशी हरिंदर सिंह धालीवाल को 2,157 वोट से हराया था। सीएम भगवंत मान के गढ़ संगरूर लोकसभा उपचुनाव में भी शिअद अमृतसर के सिमरनजीत सिंह मान विजयी रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article