फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The result of arrogance shown through the play Komal Gandhara in Tagore Theater

टैगोर थिएटर में कोमल गांधार नाटक के जरिए दिखाया अहंकार का परिणाम

Mon, 13 Sep 2021 01:11 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
The result of arrogance shown through the play Komal Gandhara in Tagore Theater
चंडीगढ़। सेक्टर-18 स्थित टैगोर थिएटर के मिनी ऑडिटोरियम में संवाद थिएटर ग्रुप ने नाटक कोमल गंधार का मंचन किया। दो दिवसीय नाट्य महोत्सव का रविवार को दूसरा दिन था। इस दौरान हॉल में महाभारतकालीन दृश्य तैयार किया गया। गांधारी के विवाह से लेकर उनकी पीड़ा और भीष्म पितामह के परिवार के सदस्यों में उत्पन्न हुए अहंकार के कारण खत्म हुए परिवार की दास्तां को मंच पर उतारा गया।
विज्ञापन

डॉ. शंकर शेष के लिखे इस नाटक का यशपाल ने निर्देशन किया। संवाद थिएटर ग्रुप के कलाकारों ने नाटक में दिखाया गया कि महाभारत का युद्ध होने का एक कारण पांडव और कौरवों के आपसी मतभेद थे, लेकिन इसका एक कारण गांधारी की शादी भी थी। गांधारी को जब पता चलता है कि उनकी शादी अंधे धृतराष्ट्र से करा दी गई है तो वह काफी दुखी और क्रोधित हो जाती हैं। आखिर में वह अपनी आंखों पर पट्टी बांध लेती हैं।
विज्ञापन

मां-बाप के अंधे होने के कारण कौरव गलत रास्ते पर चल पड़ते हैं। वहीं इन कौरवों को बिगाड़ने में मामा शकुनि का भी खास हाथ रहा। वे हमेशा कौरवों को पांडवों की प्रति उकसाते रहते थे। यह नाटक गांधारी के इर्द गिर्द घूमता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कलाकारों ने दिया योगदान :
नाटक में गुरु और मार्गदर्शक के रूप में मुकेश शर्मा, गांधारी के रूप में शुभ्रा, धृतराष्ट्र के रूप में संजय कुमार, प्रौढ़ अवस्था गांधारी के रूप में रजनी बजाज, संजय के रूप में अरविंद शर्मा, भीष्म के रूप में ज्योति भारद्वाज, शकुनि के रूप में साजन शर्मा, दुर्योधन के रूप में गौतम ने भूमिका निभाई। वहीं अन्य किरदारों में अनुष्का तिवारी, वेद प्रकाश, दृष्टि आजाद, करीना, विकास नेगी, वंश और उदय पराशर ने अपनी भूमिकाओं को पूर्णता के साथ निभाया।

उदय पराशर ने संगीत, कमल भारद्वाज ने लाइट, हंसराज और विकास नेगी ने सेट सज्जा, साजन शर्मा व संजय कुमार ने मेकअप, आकांक्षा शर्मा ने पोशाक प्रबंधन और अरविंद शर्मा ने प्रोडक्शन हेड के रूप में योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed