फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The remand of the accused of shooting a woman extended by one day

Chandigarh News: महिला को गोली मारने के आरोपी का एक दिन का रिमांड और बढ़ा

Thu, 21 Dec 2023 02:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
The remand of the accused of shooting a woman extended by one day
चंडीगढ़। सेक्टर-7 के एक घर में घुसकर महिला से छेड़छाड करने और उसे गोली मारने के आरोपी दिनेश कुमार का दो दिन का रिमांड खत्म होने पर पुलिस ने उसे बुधवार को जिला अदालत में पेश किया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल पिस्टल की बरामदगी और अन्य पड़ताल का हवाला देते हुए अदालत से दो दिन का रिमांड और बढ़ाने की मांग की। इस पर अदालत ने आरोपी का एक दिन का और रिमांड बढ़ा दिया।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस टीम आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल पिस्टल बरामद करने के लिए रवाना हो गई है। बता दें कि दिल्ली निवासी दिनेश कुमार ने बीते वीरवार रात सेक्टर-7 स्थित एक घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ की कोशिश की थी और विरोध करने पर महिला को गोली मार दी थी। घायल महिला को पड़ोसियों ने पीजीआई में दाखिल करवाया था। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने पीड़ित महिला के बयान पर हत्या का प्रयास, छेड़छाड़ और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर किया था। बाद में आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। आरोपी दिनेश महिला का जानकार है। दोनों पहले सेक्टर-9 स्थित एक ही विभाग में नौकरी करते थे। बाद में दिनेश का तबादला दिल्ली हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed