{"_id":"6931ca2b0d4cc363d3086006","slug":"the-question-arose-in-the-meeting-of-the-municipal-corporation-road-committee-how-many-roads-were-built-with-rs-40-crore-chandigarh-news-c-16-pkl1091-888326-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: 40 करोड़ से कितनी सड़क बनी, नगर निगम सड़क समिति की बैठक में उठा सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: 40 करोड़ से कितनी सड़क बनी, नगर निगम सड़क समिति की बैठक में उठा सवाल
Thu, 04 Dec 2025 11:21 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 11:21 PM IST
सार
चेयरमैन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी स्वीकृत कार्य निर्धारित समय में पूरे किए जाएं ताकि शहर के निवासियों को इन सुविधाओं का जल्द लाभ मिल सके।
विज्ञापन
चंडीगढ़ नगर निगम
- फोटो : फाइल
विस्तार
चंडीगढ़ में 40 करोड़ रुपये के बजट से कितनी सड़क बनी है। नगर निगम सड़क समिति की बैठक में यह सवाल चेयरमैन दलिप शर्मा ने किया। वीरवार को नगर निगम कार्यालय में हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों को मंजूरी दे दी गई।
कमेटी की ओर से पहला प्रोजेक्ट सेक्टर-38 पश्चिम कम्युनिटी सेंटर में पुराना किचन तोड़कर नया किचन बनाने को मंजूरी मिली है। यह कार्य पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के तहत किया जाना है और इसकी लागत 16.71 लाख रुपये है। इस परियोजना से स्थानीय निवासियों को बेहतर सामुदायिक सुविधाएं मिलेंगी।
दूसरा कार्य मनीमाजरा मोटर मार्केट में अलग-अलग स्थानों पर सीमेंट कंक्रीट फ्लोरिंग बिछाने का है जिससे वहां वेस्ट सेग्रिगेशन गतिविधियां सुव्यवस्थित और सुचारू ढंग से संचालित हो सकेंगी। इस काम की अनुमानित लागत 14.21 लाख रुपये है। इसके अलावा कमेटी ने सेक्टर 33 स्थित कम्युनिटी सेंटर में काउंसलर रूम की विशेष मरम्मत को भी मंजूरी दी जिसकी लागत 5.52 लाख रुपये तय की गई है। चेयरमैन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी स्वीकृत कार्य निर्धारित समय में पूरे किए जाएं ताकि शहर के निवासियों को इन सुविधाओं का जल्द लाभ मिल सके। बैठक में समिति के अन्य सदस्य नरेश पांचाल, मनौर, गुरचरणजीत सिंह, सुमन देवी, राजिंदर सिंह और महेशिंदर सिंह सिद्धू के साथ-साथ नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी और संबंधित इंजीनियर मौजूद रहे।