फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The PU campus lost its colour in the festive festivities, leaving it in a state of silence.

Chandigarh News: त्योहारों की चमक में खोया पीयू कैंपस का रंग, सन्नाटे में डूबा परिसर

Tue, 21 Oct 2025 07:45 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Tue, 21 Oct 2025 07:45 PM IST
विज्ञापन
The PU campus lost its colour in the festive festivities, leaving it in a state of silence.
कैंपस लाइव
विज्ञापन

विद्यार्थियों के बिना सूना पड़ा स्टूडेंट सेंटर, हॉस्टल खाली, 23 अक्टूबर से लौटेगी रौनक
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) का कैंपस हमेशा विद्यार्थियों की चहल-पहल और युवा ऊर्जा से गूंजता रहता है। इन दिनों त्योहारों की छुट्टियों के कारण सन्नाटे की चादर ओढ़े हुए है। दिवाली और अन्य त्योहारों के लिए ज्यादातर विद्यार्थी अपने घरों को लौट गए हैं जिससे कैंपस की रौनक फीकी पड़ गई है। स्टूडेंट सेंटर जहां हर दिन चर्चाओं और हंसी-ठिठोली का माहौल रहता था। वहां अब गिनती के विद्यार्थी नजर आते हैं। हॉस्टल के गलियारे खाली पड़े हैं तो लाइब्रेरी में भी सन्नाटा छाया हुआ है।

कैंपस के गेट आमतौर पर गाड़ियों और विद्यार्थियों की भीड़ से गुलजार रहते हैं। अब वीरान से दिख रहे हैं। सिक्योरिटी गार्ड्स को भी इस शांति में थोड़ा सुकून मिला है। प्रशासनिक गतिविधियां भी न्यूनतम स्तर पर सिमट गई हैं। 23 अक्टूबर को छुट्टियां खत्म होने के बाद कैंपस में नियमित अकादमिक और सांस्कृतिक गतिविधियां फिर से गति पकड़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed