फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The propaganda and campaign noise become silence before polling

थम गया प्रचार का शोर, सियासी सूरमाओं ने आखिरी पलों तक झोंकी ताकत

Fri, 03 Feb 2017 09:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 03 Feb 2017 09:44 AM IST
विज्ञापन
The propaganda and campaign noise become silence before polling
थमा प्रचार का शोर - फोटो : अमर उजाला

पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रचार वीरवार शाम 5 बजे थम गया। प्रचार के अंतिम दिन सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। पार्टियों के स्टार कैम्पेनरों ने वीरवार दिन भर ज्यादा से ज्यादा क्षेत्रों में अपनी पार्टी की उपस्थिति दर्ज कराई और प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे।

विज्ञापन


पंजाब में वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 19 मार्च, 2012 को शुरू हुआ था और यह 18 मार्च, 2017 को खत्म हो रहा है। 4 फरवरी को होने वाले मतदान के बाद चुनाव को नतीजे 11 मार्च को घोषित किए जाएंगे। 
विज्ञापन


यानी तय समय पर पंजाब में इस साल सरकार का गठन हो जाएगा। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी शिरोमणि अकाली दल (शिअद) को 56 और उसकी सहयोगी भाजपा को 12 सीटें मिली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस 46 सीटों के साथ विपक्ष में रही जबकि 3 सीटें निर्दलीयों की झोली में गई थीं। सूबे के चुनाव में पहली बार आम आदमी पार्टी (आप) के उतरने से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। 

इस बार, जलालाबाद विधानसभा सीट पर तीनों पार्टियों के बड़े नेता चुनाव लड़ रहे हैं। यही कारण है कि यह राज्य के सबसे हॉट सीटों में शामिल है। यहां उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के मुकाबले में कांग्रेस के रवनीत बिट्टू व आप के भगवंत मान हैं। 

लंबी सीट पर होगा कड़ा मुकाबला

The propaganda and campaign noise become silence before polling
बादल और कैप्टन

सुखबीर बादल के लिए जहां यह साख की लड़ाई बन गई है, उन्होंने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। हर बार इस सीट पर दो तरफा टक्कर रहती है लेकिन पहली बार त्रिकोणीय समीकरण बनने से यहां मामला काफी दिलचस्प हो गया है। 

सूबे की दूसरी हाट सीट लंबी विधानसभा क्षेत्र है, जहां मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह और आप के दिल्ली के विधायक जरनैल सिंह ने चुनौती दी है। कैप्टन अमरिंदर इस बार पटियाला से भी चुनाव लड़ रहे हैं।

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सभी राजनीतिक दलों के प्रमुख नेता कई रैलियां संबोधित की। राहुल गांधी ने इस दौरान आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल और अकाली-बीजेपी पर हमला बोला। केजरीवाल ने आज लुधियाना में रोड शो किया।

पंजाब के इस चुनाव प्रचार में केजरीवाल ने पूरी ताकत झोंकी थी। संगरूर के गांव बालियां में कांग्रेस प्रत्याशी विजयइंद्र सिंगला के हक में चुनाव प्रचार करने पहुंचे राहुल गांधी ने लोगों के बीच बैठकर ही खाना खाया। उसके बाद मुक्तसर के लंबी और दोदा हलके में पहुंचे।  

केजरीवाल को विरोधियों से मिली नसीहत

The propaganda and campaign noise become silence before polling
केजरीवाल

अकाली प्रत्याशी गोबिंद सिंह लोंगोवाल के समर्थन में उतरे सीएम प्रकाश सिंह बादल ने सुनाम में लोगों को भरोसा दिलवाया कि सीएम बनने पर उनकी प्राथमिकता पंजाब में शांति बनाए रखने की होगी। सरदूलगढ़ में बादल ने कहा कि उनके राज में कोई धमाके नहीं हुए यह तो चुनाव आयोग की हुकूमत में हो रहे हैं।

कोटकपूरा में कांग्रेस प्रत्याशी भाई हरनिरलाप सिंह कुकू के समर्थन में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिल्ली के सीएम केजरीवाल को सलाह दी है कि वह
पंजाब में आग से खेलना बंद करें। 

आप सांसद भगवंत मान प्रत्याशी जगदीप सिंह काका बराड़ के पक्ष में मुक्तसर पहुंचे। उन्होंने कहा कि आप के पैन में ईमानदारी की स्याही भरी है। 
लंबी में आप के प्रवक्ता जरनैल सिंह ने 2100 वाहनों के साथ रोड शो करते हुए शक्ति प्रदर्शन किया। 

इसके साथ ही लंबी में सुखबीर बादल ने लंबी में अपने पिता के लिए एक रोड शो किया जिसमें सैकड़ों की संख्या में वाहनों पर शिअद कार्यकर्ता सवार थे। फतेहगढ़ साहिब में राहुल गांधी ने आचार संहिता का पालन करते हुए 4.59 बजे प्रचार बंद कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed