फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The priest of the camp appealed to the High Court for security citing threat to his life

Chandigarh News: डेरे के पुजारी ने जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट से लगाई गुहार

Sun, 30 Jun 2024 05:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
The priest of the camp appealed to the High Court for security citing threat to his life
-याचिका पर हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार सहित अन्य को नोटिस जारी कर मांगा जवाब
विज्ञापन

-कुरुक्षेत्र के डीसी व एसपी को याची की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आदेश



अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। कुरुक्षेत्र के पिहोवा स्थित डेरे के महंत बाबा रघबीर नाथ ने जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा के लिए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से गुहार लगाई है। हाईकोर्ट ने याचिका पर राज्य सरकार सहित अन्य प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। साथ ही याची की सुरक्षा सुनिश्चित करने का डीसी व एसपी को आदेश दिया है। पिहोवा के गांव कराह साहिब में मौजूद डेरे के महंत रघबीर नाथ ने याचिका दाखिल करते हुए बताया कि डेरे का गत वर्ष उन्हें महंत बनाया गया है। डेरे की इमारत के अतिरिक्त इसकी कुछ जमीन भी है जिससे डेरे को आय होती है। बाबा राज नाथ बार-बार इस भूमि की आय पर अपना दावा कर रहा है और याचिकाकर्ता को धमकी दे रहा है। उसके पास लाइसेंसी हथियार भी मौजूद हैं और इन्हीं के दम पर खेती से जुड़े कुछ उपकरण भी वह अपने साथ ले गया। याची ने इस मामले में सुरक्षा के लिए थाने से सीएम विंडो तक शिकायत दी लेकिन राजनीतिक संरक्षण के कारण पुलिस व प्रशासन कोई कदम नहींं उठा रहे हैं। ऐसे में याची को हाईकोर्ट से गुहार लगानी पड़ी है। याची पक्ष की दलीलों को सुनने के बाद हाईकोर्ट ने याचिका पर सरकार को जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed