{"_id":"5fcd48788ebc3ecf7c381784","slug":"the-politics-of-haryana-is-changing-due-to-farmer-movement","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलनः अन्नदाता के तीखे तेवरों से करवट बदल रही है हरियाणा की सियासत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलनः अन्नदाता के तीखे तेवरों से करवट बदल रही है हरियाणा की सियासत
Mon, 07 Dec 2020 02:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा
यशपाल शर्मा, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा, चंडीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 07 Dec 2020 02:39 AM IST
विज्ञापन
Farmers tractors at Singhu border
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा की सड़कों पर डटे अन्नदाता के तीखे तेवरों से राज्य की राजनीति पल-पल करवट बदल रही है। कांग्रेस और इनेलो के पूरी तरह समर्थन में उतरने के बाद जजपा नेताओं के सियासी सुर भी बदले हैं। पार्षद, ब्लॉक समिति और जिला परिषद सदस्यों के इस्तीफों का सिलसिला लगातार जारी है।
विज्ञापन
जजपा के जो विधायक पहले दबी जुबान में आंदोलन का समर्थन कर रहे थे, वे अब खुलकर सामने आ गए हैं। अब तक तीन निर्दलीय व तीन जजपा विधायक किसानों के हक में आवाज बुलंद कर चुके हैं। जजपा विधायक जोगी राम सिहाग ने जहां चेयरमैन पद ठुकराया है, वहीं बेबाक विधायक राजकुमार गौतम ने रविवार को केंद्र सरकार को खरी-खरी सुनाई। जजपा विधायक अमरजीत ढांडा ने भी किसानों की मांगों का खुला समर्थन किया है।
विज्ञापन
निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू तो पहले से ही किसानों के समर्थन में थे, चेयरमैन का पद छोड़कर सोमबीर सांगवान ने चंद दिन पहले ही सरकार से समर्थन वापस लिया है। विधायक धर्मपाल गोंदर भी किसानों के आंदोलन को जायज ठहरा चुके हैं। उन्होंने तो यहां तक कह दिया है कि पहले किसान हैं, उसके बाद विधायक का पद।
विज्ञापन
अगर आंदोलन लंबा खिंच गया तो जजपा के कुछ और तथा अन्य निर्दलीय विधायक भी समर्थन में उतर सकते हैं। इससे गठबंधन सरकार पर दबाव और बढ़ेगा। अभी तो सरकार पर कोई आंच नहीं है, लेकिन आंदोलन का रुख व किसानों, केंद्र सरकार के बीच चल रही वार्ता के परिणाम के बाद जजपा अंतिम फैसला लेने के संकेत पहले ही दे चुकी है।
किसान जजपा की मजबूत नींव
हरियाणा में किसानों को जननायक जनता पार्टी की मजबूत नींव माना जाता है। चौधरी देवीलाल के जमाने से लोकदल व इनेलो के साथ जुड़े बड़े किसान परिवार बीते विधानसभा चुनाव में जजपा के साथ आ गए थे। इसकी वजह से पार्टी ने 10 सीटें जीतीं। जजपा किसी सूरत में इन्हें खुद से छिटकने नहीं देना चाहती, इसलिए किसानों की मांगों को मानने की बात जजपा नेता बार-बार कह रहे हैं।
भाजपा कर रही नए कानूनों का समर्थन
हरियाणा भाजपा नए कृषि कानूनों को किसान हित में बताकर उनका समर्थन कर रही है। कृषि मंत्री जेपी दलाल इन कानूनों को किसानों के लिए वरदान बता रहे हैं। उनका कहना है कि इनके दूरगामी परिणाम होंगे। किसानों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी। इनसे न तो एमएसपी, न ही मंडियों पर असर पड़ेगा।