{"_id":"8b9b55e2d7e4cb4d3999a910ea731e85","slug":"the-pm-will-today-the-foundation-stone-of-cancer-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज साढ़े 3 बजे मुल्लांपुर पहुंचेंगे प्रधानमंत्री ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज साढ़े 3 बजे मुल्लांपुर पहुंचेंगे प्रधानमंत्री
अमर उजाला मोहाली
Updated Mon, 30 Dec 2013 11:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह सोमवार को मेडिसिटी में होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर का नींव पत्थर रखेंगे। प्रधानमंत्री के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
रविवार शाम तक समागम की सारी तैयारियां मुकम्मल कर ली गईं। हाई प्रोफाइल समागम को देखते हुए रविवार को पंजाब के कई आला अफसरों ने मौके पर पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री अपरान्ह साढ़े तीन बजे समागम स्थल पर पहुंचेंगे। पहले वह अस्पताल का नींव पत्थर रखेंगे, फिर समागम को संबोधित करेंगे। 45 मिनट में समागम खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
मौसम साफ रहा तो पीएम का चॉपर समागम स्थल के पीछे बनाए हैलीपैड पर लैंड करेगा। बारिश की स्थित में उन्हें बाय-रोड लाने को लेकर भी सुरक्षा इंतजाम कर लिए गए हैं।
रविवार को चंडीगढ़ एवं पंजाब की पुलिस ने इस संबंध में रिहर्सल भी की। ऐसी स्थिति को देखते हुए पीजीआई एवं जीएमसीएच-32 के मेन गेट बंद रहने के आदेश पहले ही जारी किए जा चुके हैं।
अगर प्रधानमंत्री बाय-रोड आते हैं तो एयरपोर्ट से समागम स्थल तक तीस मिनट के दौरान आवाजाही बिल्कुल बंद रहेगी।
हालांकि पीएमओ के आदेश के मुताबिक मुल्लांपुर-सिसवां रोड पर आवाजाही नहीं रोकी जाएगी। सिर्फ पीएम का काफिला आते-जाते समय बंद होगी।
सुरक्षा एजेंसियों के कड़े इंतजाम के बीच रविवार शाम तक पंडाल की सारी तैयारियां मुकम्मल कर ली गईं। वॉटरप्रूफ पंडाल में अंदर की तरफ स्टेज बनाया गया है। फिलहाल स्टेज पर सात कुर्सियां लगाए जाने की हिदायत दी गई थी। परंतु यह खुलासा नहीं किया गया कि मंच पर कौन बैठेगा।
पीएम के अलावा पंजाब के सीएम, राज्यपाल एवं सांसद तो रहेंगे ही। स्टेज के साथ ही नींव पत्थर लगाया गया है। सात सौ मेहमानों के लिए छह ब्लॉक बनाए गए हैं, सभी जगह सीसीटीवी लगाए गए हैं। रविवार शाम तक पंडाल एरिया से सभी अनावश्यक लोगों को बाहर कर पुलिसकर्मियों को उनके ड्यूटी एरिया में तैनात कर दिया गया।
चारों तरफ टेंट लगाने के अलावा पंडाल को भी पूरी तरह कवर कर दिया गया। पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है, चप्पे-चप्पे पर पुलिस है। समागम स्थल एवं आसपास से सभी वाहन हटा दिए गए हैं।
रविवार शाम को सिर्फ चुनिंदा वीआईपीज की गाड़ियां ही अंदर जाने दी गईं। रविवार को मुख्य सचिव राकेश सिंह, डीजीपी सुमेध सैनी, एडीजीपी हरदीप ढिल्लों, प्रमुख सचिव गगनदीप बराड़, एसके संधू, विन्नी महाजन समेत कई अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया।
मौसम पर लगीं सबकी निगाहें
प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर पुलिस-प्रशासन की निगाहें मौसम पर लगी हैं। अगर मौसम खराब हुआ, तो पीएम को बाय-रोड लाना होगा, जिससे सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ सकती है। हालांकि उसकी तैयारी भी कर ली गई है। वहीं, मौसम विभाग की भविष्यवाणी है कि सोमवार को हल्के बादल छाए रहेंगे। बारिश की भी संभावना है। न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
पहले चरण में बनेगा सौ बेड का अस्पताल
मुंबई स्थित टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल की तर्ज पर ही मेडीसिटी में होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर तैयार किया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार ने पचास एकड़ जमीन दी है। इस सेंटर की पर करीब साढ़े चार सौ करोड़ की लागत आएगी। पहले चरण में यहां सौ बेड का अस्पताल बनाया जाएगा। जिसकी बिल्डिंग के निर्माण पर 218 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह उत्तर भारत का सबसे बड़ा और देश का दूसरे नंबर का अस्पताल होगा।