फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   IndiGo flight cancelled: 177 passengers' lives saved due to pilot's presence of mind, technical fault detected

इंडिगो फ्लाइट रद्द: पायलट की सूझबूझ से बची 177 यात्रियों की जान, उड़ान भरने से पहले पता चली तकनीकी खामी

Mon, 23 Jun 2025 02:06 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 23 Jun 2025 02:06 AM IST
सार

चंडीगढ़ से लखनऊ जाने वाली इंडिगो की यह फ्लाइट उड़ान भरने से ठीक पहले तकनीकी खराबी के कारण रविवार को रद्द करनी पड़ी। इस फ्लाइट में सवार 177 यात्रियों की जान पायलट की सतर्कता के चलते बच गई।

विज्ञापन
IndiGo flight cancelled: 177 passengers' lives saved due to pilot's presence of mind, technical fault detected
फ्लाइट रद्द होने के बाद लाैटते यात्री - फोटो : संवाद

विस्तार

शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार को उस समय बड़ा हादसा होने से बच गया, जब लखनऊ जाने वाली इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट 6ई146 में उड़ान भरने से ठीक पहले तकनीकी खामी पकड़ी गई। पायलट की सतर्कता से विमान समय रहते रोक दिया गया और इसमें सवार 177 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। 
विज्ञापन


बोर्डिंग के बाद फ्लाइट रद्द किए जाने से यात्रियों में भारी नाराजगी देखने को मिली। करीब एक घंटे तक किसी ने उन्हें कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी, जिससे यात्री जमीन पर बैठकर इंतजार करते रहे।
विज्ञापन


चंडीगढ़ से लखनऊ जाने वाली इंडिगो की यह फ्लाइट उड़ान भरने से ठीक पहले तकनीकी खराबी के कारण रविवार को रद्द करनी पड़ी। इस फ्लाइट में सवार 177 यात्रियों की जान पायलट की सतर्कता के चलते बच गई, जिसने टेकऑफ से पहले ही तकनीकी खामी को भांप लिया और विमान को रनवे की ओर बढ़ने से पहले ही रोक दिया। यह फ्लाइट सुबह 7:10 बजे रवाना होने वाली थी और सभी यात्री बोर्डिंग पूरी कर विमान में सवार हो चुके थे। विमान धीरे-धीरे पार्किंग एरिया से रनवे की ओर जा रहा था, तभी पायलट को तकनीकी गड़बड़ी का आभास हुआ। सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पायलट ने तत्काल निर्णय लिया और विमान को वापस पार्किंग क्षेत्र में लाकर सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार दिया। बोर्डिंग के बाद फ्लाइट रद्द किए जाने से यात्रियों में भारी नाराजगी देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं आया कोई वरिष्ठ अधिकारी तो पीएमओ से लगाई गुहार

इस फ्लाइट के अचानक रद्द होने और करीब एक घंटे तक यात्रियों को किसी तरह की स्पष्ट जानकारी न मिलने से एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। छोटे बच्चों, बुजुर्ग और महिलाएं परेशान होती नजर आईं। कुछ यात्री जमीन पर बैठकर इंतजार करते रहे। परेशान यात्रियों ने एयरलाइन की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। 

एक यात्री ने सोशल मीडिया पर अपनी व्यथा साझा करते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से भी मदद की गुहार लगाई। यात्रियों का कहना था कि बोर्डिंग के बाद फ्लाइट रद्द होना न केवल असुविधाजनक है, बल्कि मानसिक तनाव भी बढ़ाता है। एक यात्री ने नाराजगी जताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि बोर्डिंग के बाद फ्लाइट रद्द कर दी गई। कोई सीनियर अधिकारी सामने नहीं आ रहा, एक घंटे से ज्यादा हो गया है, लेकिन कोई कुछ बताने को तैयार नहीं है।

यात्रियों को दी रिफंड या कनेक्टिंग फ्लाइट की सुविधा

फ्लाइट रद्द होने के बाद इंडिगो एयरलाइन की ओर से यात्रियों को वैकल्पिक विकल्प देने की बात कही गई। एयरलाइन ने कहा कि जो यात्री यात्रा रद्द करना चाहें, उन्हें पूरा किराया रिफंड किया जाएगा। वहीं, जो यात्री सफर जारी रखना चाहते थे, उन्हें दिल्ली होते हुए लखनऊ जाने के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट की सुविधा दी गई। कुछ को एयरलाइन्स की तरफ से ठहराने की व्यवस्था भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed