फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Case Registered against Delhi Violence accused Lakha Sidhana in Chandigarh

कार्रवाई: किसानों के समर्थन में चंडीगढ़ आया था दिल्ली हिंसा का आरोपी लक्खा सिधाना, पुलिस ने दर्ज किया केस 

Mon, 28 Jun 2021 02:15 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 28 Jun 2021 02:15 AM IST
सार

चंडीगढ़ में राजभवन की ओर कूच कर रहे पंजाब हरियाणा के किसान पुलिस बैरिकेड तोड़कर चंडीगढ़ में दाखिल हो गए थे। हजारों किसान करीब ढाई घंटे तक चंडीगढ़ में रहे। इस दौरान माहौल काफी तनावपूर्ण था।
 

विज्ञापन
Case Registered against Delhi Violence accused Lakha Sidhana in Chandigarh
दिल्ली हिंसा के आरोपी लक्खा सिधाना की वायरल हो रही तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ में शनिवार को राजभवन कूच करते किसानों का समर्थन करने दिल्ली हिंसा का आरोपी और एक लाख का इनामी लक्खा सिधाना भी पहुंचा था। अब चंडीगढ़ पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सिधाना की एक तस्वीर भी सामने आई है। इसमें वह किसान नेता राजिंदर सिंह (दीप सिंह वाला) के साथ दिख रहा है। हालांकि सेक्टर-17 थाना पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह तस्वीर चंडीगढ़ मार्च की है या कहीं और की है।

विज्ञापन


26 जनवरी को लाल किले में हिंसा फैलाने का आरोपी लक्खा सिधाना फरार है। उस पर दिल्ली पुलिस ने एक लाख का इनाम रखा है। अब चंडीगढ़ पुलिस भी उसकी गिरफ्तारी के लिए भागदौड़ कर रही है। शनिवार को राजभवन कूच के दौरान किसान संगठनों के नेताओं व समर्थकों के खिलाफ पुलिस ने डीसी के नियमों का उल्लंघन करने, दंगा करवाने, सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर तीन थाना पुलिस ने संयुक्त किसान मोर्चा के नेता बलदेव सिंह सिरसा, सेक्टर 36 थाने में काका सिंह, सतनाम सिंह अजनाला, मेजर सिंह रंधावा, अवतार सिंह, कमलजीत सिंह, बलदेव सिंह, बलजीत सिंह, प्रेम सिंह, सुरेश चंद्र, बलविंदर सिंह, हरमीत सिंह समेत अन्य जबकि सेक्टर 17 में राजिंदर सिंह (दीप सिंह वाला), लखबीर सिंह उर्फ लक्खा सिधाना, पंजाबी सिंगर जस बाजवा और सोनिया मान के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। इसके अलावा पुलिस चौक और लाइट प्वाइंट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से दंगा करवाने वाले अन्य समर्थकों की पहचान कर रही है। पुलिस सेक्टर 17/18 लाइट प्वाइंट पर पीसीआर को धक्के मारकर हटाने वालों की पहचान में भी जुटी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed