फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The person who tampered with the ATM and withdrew money by changing the card was arrested

Chandigarh News: एटीएम में छेड़खानी और कार्ड बदलकर रुपये निकालने वाला गिरफ्तार

Fri, 27 Sep 2024 09:41 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 09:41 PM IST
विज्ञापन
The person who tampered with the ATM and withdrew money by changing the card was arrested
चंडीगढ़। एटीएम में छेड़खानी और धोखे से लोगों के डेबिट कार्ड बदलकर बैंक खातों में सेंध लगाने वाले एक आरोपी को ठगी के शिकार व्यक्ति ने दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया तो उसके पास से अलग-अलग बैंकों के 60 डेबिट कार्ड मिले। आरोपी को दबोचने वाले व्यक्ति का 16 सितंबर को कार्ड बदल 20 हजार 400 रुपये निकाल लिए थे। पुलिस ने आरोपी सतीश कुमार निवासी डड्डूमाजरा के खिलाफ मामला दर्ज कर अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड लिया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता रोहित कुमार निवासी हल्लोमाजरा ने बताया कि बीते 16 सितंबर को वह इंडसइंड बैंक का कार्ड लेकर एटीएम से पैसे निकालने के लिए गया था। पिन डालने के बाद भी मशीन से पैसे नहीं निकल रहे थे। इसी का फायदा उठाकर उनके पीछे खड़े युवक ने मदद करने की बात कही। युवक ने पहले ही पिन देख लिया था। इसी दौरान उसने कार्ड बदल लिया। रोहित के वहां से जाते ही शातिर ने 20 हजार 400 रुपये निकाल लिए। घर पहुंचने पर रोहित ने अपना कार्ड बदला हुआ देखा तो तुरंत कस्टमरकेयर में फोन कर कार्ड ब्लॉक करवा दिया लेकिन तब तक पैसे निकल चुके थे।
विज्ञापन


बीते बुधवार को रोहित कुमार नया कार्ड लेकर पैसे निकालने के लिए गया। मशीन में कार्ड डालने के बाद पैसे नहीं निकले तो फिर पीछे खड़े युवक नेे रोहित को मदद करने की बात कही। ठग ने रोहित का नया कार्ड लेकर पुराना थमा दिया। यह देख उसने शातिर को पहचान लिया और वहीं दबोच लिया। इसके बाद सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शातिर को हिरासत में लिया। उसके पास से 60 डेबिट कार्ड मिले। पुलिस ने सेक्टर-31 थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह एटीएम के बटनों में पहले से ही स्टपलर पिन लगा देता था, जिससे पैसे नहीं निकलते थे। वह पैसे निकालने वालों के पीछे खड़े होकर उनका पिन कोड देख लेता था और बाद में उनकी मदद करने की बात बोलकर उनका कार्ड बदल देता था। उसने यह तरकीब यूट्यूब से देखी थी। आरोपी से अभी पूछताछ जारी है। उससे अन्य कई खुलासे होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed