फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The person who made his girlfriend's objectionable photo viral has been arrested

Chandigarh News: गर्लफ्रेंड की आपत्तिजनक फोटो वायरल करने वाला गिरफ्तार

Tue, 27 Aug 2024 03:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
The person who made his girlfriend's objectionable photo viral has been arrested
चंडीगढ़। पुलिस ने एक युवती की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में आरोपी पंजाब पुलिस के एएसआई के बेटे को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान तेजेंद्र सिंह निवासी फिल्लौर, पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पहुंची तो उसने डरकर टॉयलेट साफ करने वाला हारपिक पी लिया। पुलिस उसे लेकर चंडीगढ़ पहुंची और पीजीआई में दाखिल करवाया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसे मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा। दरअसल, कुछ दिन पहले पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया था कि उसकी तेजेंद्र सिंह के साथ सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई थी। इसके बाद वह दोनों आपस में वीडियो कॉल के जरिए बातचीत करने लगे थे। इसी दौरान युवक ने धोखे से युवती की वीडियो कॉल के जरिए कुछ आपत्तिजनक फोटो व वीडियो लेकर ब्लैकमेल करने लग गया। युवक की इन्हीं हरकतों से तंग आकर युवती ने बातचीत बंद कर दी थी। इसके बाद युवक ने उसकी आपत्तिजनक फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ साइबर थाने में केस दर्ज किया गया। पुलिस ने कॉल डिटेल के आधार पर उसे दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed