फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The party leadership asked AAP councillors to decide on a name and they all submitted their names

Chandigarh News: पार्टी नेतृत्व ने आप पार्षदों से कहा-एक नाम तय कर बताओ, सबने अपना नाम बताया

Wed, 21 Jan 2026 02:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
The party leadership asked AAP councillors to decide on a name and they all submitted their names
चंडीगढ़। नगर निगम मेयर चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं लेकिन उम्मीदवार तय करने के मोर्चे पर भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनों ही असमंजस में दिख रही हैं। भाजपा में जहां मेयर उम्मीदवार का फैसला दिल्ली से आई पर्ची के आधार पर होगा, वहीं आम आदमी पार्टी में पार्षदों के बीच सहमति न बन पाने के कारण अब संगठन स्तर पर प्रत्याशी घोषित किए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन

22 जनवरी को नामांकन की प्रक्रिया शुरू होनी है, ऐसे में समय बेहद कम है। आम आदमी पार्टी नेतृत्व ने मेयर पद के लिए पार्टी के पांच पार्षदों को आपसी सहमति से एक नाम तय करने को कहा था लेकिन यह कवायद बेनतीजा रही। पार्टी सूत्रों के अनुसार चंडीगढ़ प्रभारी जरनैल सिंह और सह प्रभारी डॉ. सन्नी सिंह आहलूवालिया ने योगेश ढींगरा, हरदीप सिंह, रामचंद्र यादव, मुन्नवर और दमनप्रीत सिंह को बुलाकर चर्चा की थी। बैठक में उम्मीद थी कि एक नाम पर सहमति बन जाएगी लेकिन सभी पार्षदों ने खुद को मेयर पद का दावेदार बताते हुए अपना-अपना नाम आगे कर दिया।
विज्ञापन

एक वरिष्ठ आप नेता ने बताया कि चर्चा के दौरान किसी ने संगठन में योगदान को आधार बनाया तो किसी ने अपने वार्ड और जनसमर्थन का हवाला दिया। लंबी बातचीत के बाद भी सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद पार्टी नेतृत्व ने साफ संकेत दे दिए कि अब उम्मीदवार का फैसला संगठन खुद करेगा। मौजूदा समीकरण में योगेश ढींगरा का नाम सबसे आगे चल रहा है, हालांकि अंतिम मुहर अभी लगनी बाकी है। दूसरी ओर भाजपा में भी उम्मीदवार चयन की कमान केंद्रीय नेतृत्व के हाथ में है। पार्टी के वरिष्ठ नेता दिल्ली में शीर्ष नेतृत्व के संपर्क में हैं और माना जा रहा है कि नामांकन से ठीक पहले उम्मीदवार के नाम की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड आरक्षण और राजनीतिक जोड़-तोड़ ने भी चुनावी माहौल को और दिलचस्प बना दिया है। जिन पार्षदों के वार्ड आरक्षित हो रहे हैं, उनमें असंतोष की चर्चा है और पाला बदलने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। फिलहाल नगर निगम में भाजपा और कांग्रेस-आप गठबंधन के पास 18-18 पार्षद हैं। हाथ उठाकर होने वाले मेयर चुनाव में दोनों ही खेमे बहुमत सुनिश्चित करने के लिए हर संभावित रणनीति पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed