फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The parade ground echoed with the slogan Jai Siyaram... Jai Shankar

Chandigarh News: जय सियाराम... जय शंकर के उद्घोष से गूंज उठा परेड ग्राउंड

Sun, 13 Oct 2024 03:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
The parade ground echoed with the slogan Jai Siyaram... Jai Shankar
चंडीगढ़। जय सियाराम... जय शंकर के उद्घघोष से सेक्टर-17 का परेड ग्राउंड गूंज उठा। सेक्टर-17 परेड ग्राउंड में दशहरा समारोह के दौरान रावण, लक्ष्मण, हनुमान के संवाद देखकर दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर था। पटाखों, संगीत और दर्शकों ने उत्साह दोगुना कर दिया। शाम छह बजे सैकड़ों लोगों ने रावण का दहन होते देखा और बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाया। रामलीला समिति की ओर से आयोजित दशहरा समारोह में चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार राजीव वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। रावण, मेघनाद और कुंभकरण के विशाल पुतलों के प्रतीकात्मक दहन के साथ दशहरा का समापन हुआ। वर्मा ने हरित पहलों का समर्थन करने के लिए चंडीगढ़ की प्रतिबद्धता को दोहराया, जो कचरे को कम करने और पर्यावरण के अनुकूल प्रथाओं को बढ़ावा देने की दिशा में कार्यरत है। परेड ग्राउंड में जहां दर्शक तीनों पुतलों के जलने से दर्शक उत्साहित दिखे वहीं बाहर आस-पास के रास्ते पर लोगों को ट्रैफिक की समस्या का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article