{"_id":"69bee4b04e314336f80e7705","slug":"the-pair-of-lakshmi-devi-and-preeti-made-their-mark-in-the-yogasana-championship-chandigarh-news-c-16-pkl1079-976212-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: योगासन चैंपियनशिप में लक्ष्मी देवी एवं प्रीति की जोड़ी ने जमाया रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: योगासन चैंपियनशिप में लक्ष्मी देवी एवं प्रीति की जोड़ी ने जमाया रंग
विज्ञापन
चंडीगढ़। खेल विभाग द्वारा टेबल टेनिस हॉल, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सेक्टर-23, चंडीगढ़ में केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं खेल बोर्ड नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित अखिल भारतीय सिविल सेवा योगासन चैम्पियनशिप 2025–26 का शनिवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। अंतिम दिन लक्ष्मी देवी एवं प्रीति की जोड़ी और यशोधा रानी और निधि की जोड़ी ने रंग जमाकर पहला स्थान हासिल किया।
इस चैंपियनशिप में देशभर के विभिन्न राज्य सचिवालयों एवं क्षेत्रीय खेल बोर्डों से करीब 350 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसमें सभी ने अनुशासन, लचीलापन एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस समापन समारोह के मुख्य अतिथि अतिरिक्त सचिव अखिल कुमार रहे। उन्होंने चैंपियनशिप के औपचारिक समापन की घोषणा करते हुए सभी प्रतिभागियों को अपने-अपने विभागों में फिटनेस एवं योगासन को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ. महेंद्र सिंह, संयुक्त निदेशक (खेल), चंडीगढ़ प्रशासन; नीवा सिंह, संयोजक सीसीएससीएसबी और डॉ. भगवंत सिंह, आईवाईए, खेल विभाग भी उपस्थित रहे।
अंतिम दिन हुई प्रतियोगिताओं में 40 वर्ष से कम की महिलाओं के रिदमिक पेयर इवेंट में लक्ष्मी देवी एवं प्रीति ने 60.88 अंकों के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। हिमाद्री जे. भट्ट एवं कृपालीबाहेन सी. राठवा ने 50.50 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया. श्रुति नरेंद्र पांडे एवं रिंकुबेन आचार्य ने 49.88 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
40 से 50 वर्ष आयु वर्ग में महिलाओं के रिदमिक पेयर इवेंट में यशोधा रानी और निधि ने 65.25 अंकों के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। ई. अम्माजी एवं च. हेमा लता ने 47.25 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। नीलम पुरी बिष्ट एवं नीलम नेगी ने 44.50 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
पचास वर्ष से अधिक आयु वर्ग के रिदमिक पेयर इवेंट में हनी कोली एवं गीता सरवन ने 62.25 अंक के साथ प्रथम स्थान, शैलजा एम. बी. एवं जयम्मा एमबी ने 58.25 अंक के साथ द्वितीय स्थान, भारती खराडे एवं संगीता शेल्के (महाराष्ट्र सचिवालय) ने 50.50 अंक के साथ तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
इस चैंपियनशिप में देशभर के विभिन्न राज्य सचिवालयों एवं क्षेत्रीय खेल बोर्डों से करीब 350 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसमें सभी ने अनुशासन, लचीलापन एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस समापन समारोह के मुख्य अतिथि अतिरिक्त सचिव अखिल कुमार रहे। उन्होंने चैंपियनशिप के औपचारिक समापन की घोषणा करते हुए सभी प्रतिभागियों को अपने-अपने विभागों में फिटनेस एवं योगासन को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ. महेंद्र सिंह, संयुक्त निदेशक (खेल), चंडीगढ़ प्रशासन