फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The opposition started the siege of the Haryana government

नौकरियों में फर्जीवाड़ा : विपक्ष ने शुरू की हरियाणा सरकार की घेराबंदी, सुरजेवाला ने उठाए जांच पर सवाल

Fri, 26 Nov 2021 01:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 26 Nov 2021 01:15 AM IST
सार

सरकार के इशारे पर जांच शुरू करने से पहले ही बंद करने की तैयारी : सुरजेवाला

विज्ञापन
The opposition started the siege of the Haryana government
रणदीप सिंह सुरजेवाला (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

हरियाणा में नौकरियों में चल रहे गड़बड़झाले को लेकर विपक्षी दलों ने सरकार की घेराबंदी शुरू कर दी है। कांग्रेस, इनेलो आप नेता एक के बाद एक लगातार सरकार पर हमला बोल रहे हैं। अब कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सीएम मनोहर लाल के बयान और विजिलेंस की जांच पर सवाल उठाएं हैं। सुरजेवाला का आरोप है कि विजिलेंस ने अदालत में लिखकर दिया है कि एचसीएस अनिल नागर से उसके कार्यालय से पैसे बरामद हुए हैं, जबकि मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि एचपीएससी कार्यालय से पैसे नहीं मिले हैं। कुछ इसी प्रकार की बात नागर का वकील भी कहा रहा है। ऐसे में अब इस पूरे मामले में जांच की बजाय आरोपियों को बचाने की तैयारी चल रही है। 

विज्ञापन


यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में सुरजेवाला ने कहा कि सरकार के इशारे पर विजिलेंस ने अदालत में कमजोर तथ्य रखे, जिसके आधार पर आरोपियों का रिमांड नहीं मिल पाया और उनको न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सुरजेवाला ने कहा जिस प्रकार से इस मामले में ढिलाई बरती जा रही है, उससे लगता है कि आरोपियों को जल्द जमानत भी मिल जाएगी। कांग्रेस नेता ने ये भी आरोप लगाया कि ये मामला केवल नागर तक सीमित नहीं है, इसमें बड़े स्तर के नेता और अधिकारी शामिल हैं, इसलिए उनको बचाने के लिए सारी प्रक्रिया चल रही है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को ये बात साफ करनी चाहिए कि वह दलालों के साथ हैं या फिर हरियाणा के युवाओं के साथ। उदाहरण देते हुए सुरजेवाला ने कहा इससे पहले भी 2018 के कैश फार जाब मामले में भी सरकार ऐसा कर चुकी है और सही प्रकार से जांच नहीं करने पर हाईकोर्ट पुलिस को फटकार लगा चुकी है। हर बार सरकार मामलों को दबाती जा रही है, लेकिन कांग्रेस इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की लगातार मांग करती रही। मामले की सीबीआई से नहीं बल्कि हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता में होनी चाहिए। एक सवाल के जवाब में सुरजेवाला ने दावा किया कि धांधली बड़े स्तर पर और कई भर्तियों में हुई है, लेकिन सरकार अब इसे छोटा सा मामला साबित करने पर तुली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरजेवाला ने दागे सवाल

  • मामला केवल डेंटल सर्जन और एचसीएस प्री परीक्षा तक सीमित क्यों कर दिया?
  • वीएलडीए, एएनएम और स्टाफ नर्स भर्ती की जांच क्यों नहीं?
  • स्टाफ सिलेक्शन कमीशन से अभी तक पूछताछ क्यों नहीं गई? 
  • नागर के मामा से और अन्य आरोपियों से आमने सामने पूछताछ क्यों नहीं गई?
  • अभी तक जसबीर सिंह, विजय बल्हारा आदि की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई?
  • हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की एचटेट परीक्षा की जांच क्यों नहीं कराई?


भ्रष्टाचार करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : कंवर पाल
शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि हरियाणा सरकार बिना पर्ची और बिना खर्ची के नौकरियां दे रही है। भ्रष्टाचार करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। पूर्व की सरकारों ने नौकरियों के नाम पर भ्रष्टाचार करने वालों पर भले कोई कार्रवाई नहीं की हो, लेकिन उनकी सरकार ऐसे लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई कर रही है। हमारी सरकार ने नौकरियों के मामले में पारदर्शिता बढ़ाई है, जिससे विपक्षी दलों को दिक्कत हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed