{"_id":"68b4b41c22efb3f5f00e6c91","slug":"the-noise-of-election-campaign-will-end-today-chandigarh-news-c-16-pkl1043-806399-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: आज थम जाएगा चुनाव प्रचार का शोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: आज थम जाएगा चुनाव प्रचार का शोर
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की प्रचार सोमवार देर शाम 8 बजे के बाद थम जाएगा। इससे पहले चुनाव लड़ रही सभी पार्टियां अपना पूरा जोर लगाने में जुटी हुई हैं और इसके लिए रणनीति भी बना रहीं हैं।
सोमवार को आखिरी दिन चुनाव लड़ने वाली पार्टियां कार रैली करने जा रही है जिसके जरिए वह शक्ति प्रदर्शन करेगी। यह कार रैली अलग अलग समय में होने जा रही है। गेट नंबर-2 से मार्केट की साइड से होती हुई अलग अलग हॉस्टल के आगे से कार रैली निकलेगी। छात्र संघ चुनाव 3 सितंबर को होने जा रहा है। चुनाव के लिए आचार संहिता पहले से लगी है। ऐसे में प्रचार का शोर थमने के बाद अब खुले में प्रचार नहीं होगा। पंजाब यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव के लिए छात्रों ने कैंपस में ही डेरा जमा लिया है। प्रचार के लिए छात्र एक दूसरे के साथ हॉस्टल के बाहर मिलकर तालमेल साध रहे हैं। रविवार को पीयू के विभाग बंद थे इसके चलते छात्र संगठन के सदस्य हॉस्टलों के बाहर एक दूसरे के साथ खड़े दिखाई दिए और अपनी पार्टी को मजबूत करने के लिए बातें करने में लगे थे। इस बार के चुनाव में नए मतदाताओं पर चुनाव लड़ रही पार्टियों की पूरी नजर है। यह नए वोटर भी किसी भी पार्टी का समीकरण बदल सकते हैं।
बाहरी गाड़ियों पर रखी जा रही नजर
पंजाब यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव को लेकर पीयू कैंपस मे सुरक्षा की पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। इससे किसी तरह लड़ाई झगड़े और अन्य परिस्थितियों से निपटा जा सके। पीयू के तीनों गेटों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। हर गेट पर सुरक्षा कर्मी बाहर से कैंपस में अपनी वाली गाड़ियों की गहनता से जांच कर रहे हैं। गाड़ियों की डिक्की खोलकर चेकिंग की जा रही हैं।