{"_id":"62b4d01fc0f00748ed341355","slug":"the-news-of-theft-of-four-solar-panels-in-broad-daylight-from-the-district-court-created-a-stir-chandigarh-news-pkl4545587108","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अदालत से दिन दहाड़े चार सोलर पैनल चोरी होने की खबर से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अदालत से दिन दहाड़े चार सोलर पैनल चोरी होने की खबर से मचा हड़कंप
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-43 स्थित जिला अदालत में वकीलों के चेंबर भवन से वीरवार को दिनदहाड़े चार सोलर पैनल की चोरी होने की खबर से हड़कंप मच गया। दोपहर दो से तीन बजे के बीच कुछ लोग आए और चेंबर भवन के बाहर वाहन खड़ा कर चार सोलर पैनल ले गए। जिस समय घटना हुई उस समय परिसर की सुरक्षा में पुलिसकर्मी भी मौजूद थे, लेकिन किसी ने सोलर पैनल ले जाने वालों से पूछताछ नहीं की।
चोरी का पता चलने पर सभी वकील परिसर में इकट्ठा हुए और घटना की सूचना पुलिस को दी। भवन दरवाजे पर लगे सीसीटीवी कैमरे की सहायता से पुलिस ने लोडिंग वाहन के मालिक का पता लगाया और उस तक पहुंच गई। पूछताछ करने पर लोडिंग चालक ने बताया कि वह किराए पर लोडिंग वाहन चलाता है और उसे अदालत परिसर से सामान लेकर सेक्टर-9 स्थित एक कोठी में छोड़ने को कहा गया था। साथ में मौजूद दो लोगों ने बताया कि उन्हें चंडीगढ़ रिन्यूअल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नालॉजी (क्रेस्ट) के निदेशक ने न्यायिक अकादमी में लगे सोलर पैनल को लाने के लिए भेजा था, भूलवश वह चेंबर भवन का सोलर पैनल ले आए हैं।
बॉक्स
क्रेस्ट निदेशक ने कहा, जो हुआ गलती से हुआ
चेंबर भवन से सोलर पैनल उठाकर लाने वाले युवकों के बयान के आधार पर पुलिस ने पूछताछ के लिए क्रेस्ट निदेशक सुखविंदर सिंह को थाने बुलाया। थाने पहुंचकर सुखविंदर ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि यह घटना क्रम गलती से हुआ है। बताया कि न्यायिक अकादमी के सोलर पैनल खराब हो गए थे, उनकी मरम्मत के लिए युवकों को वहां से सोलर पैनल लाने के लिए भेजा गया था लेकिन वह भूलवश अदालत के चेंबर भवन से पैनल ले आए।
विज्ञापन
बॉक्स:-
वकील बोले-यह घटना सुरक्षा में बड़ी चूक
इस घटना के बाद अदालत के वकीलों ने परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। वहीं साथ में यह भी कहा है कि पुलिस सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में बिना पूछताछ के वाहनों का आना-जाना सुरक्षा में बड़ी चूक दर्शाता है।
कोट
जो लोग पैनल लेने आए थे वह शिक्षित नहीं थे, उन्हें कोर्ट कांप्लेक्स और न्यायिक अकादमी में फर्क समझ नहीं आया। इस गलतफहमी के चलते यह पूरा घटनाक्रम हुआ है। सोलर पैनल का रखरखाव करने वाले संबंधित लोगों को सूचित कर दिया गया है कि आगे से ऐसा कुछ भी काम करने से पहले बार एसोसिएशन को जानकारी दी जाए।
-सुनील टोनी, प्रधान, जिला बार एसोसिएशन