फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The name of the Department of Economics should be changed to Dr. Manmohan Singh School of Economics: Bansal

अर्थशास्त्र विभाग का नाम बदलकर डॉ. मनमोहन सिंह स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स किया जाए : बंसल

Tue, 07 Jan 2025 01:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
The name of the Department of Economics should be changed to Dr. Manmohan Singh School of Economics: Bansal
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग का नाम बदलकर डॉ. मनमोहन सिंह स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स किया जाए। इसकी मांग करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल ने भारत के उपराष्ट्रपति और पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ के चांसलर जगदीप धनखड़ को एक पत्र लिखा है।
विज्ञापन

पवन बंसल ने उपराष्ट्रपति को लिखे पत्र में कहा है कि वह और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह पंजाब विश्वविद्यालय के छात्र थे। यहां डॉ. मनमोहन सिंह ने बाद में अर्थशास्त्र विभाग में संकाय सदस्य के रूप में विशिष्टता के साथ कार्य किया। इसलिए वह पंजाब विश्वविद्यालय चंडीढ़ के अब तक के सबसे प्रतिष्ठित पूर्व छात्र हैं। वे वर्ष 1991 में उस समय भारत सरकार के वित्त मंत्री बने जब भारत गहरे आर्थिक संकट से गुजर रहा था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह महत्वपूर्ण संरचनात्मक सुधार लाए और देश को फिर से सतत आर्थिक विकास के पथ पर आगे बढ़ाया। वर्ष 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री के रूप में सरकार के शीर्ष पर रहते हुए, उन्होंने आम नागरिक को सशक्त बनाने के लिए विभिन्न पथ प्रदर्शक अधिकार आधारित कानून पेश किए। राष्ट्र के प्रति डॉ. मनमोहन सिंह जी के अप्रतिम योगदान को देखते हुए पीयू के अर्थशास्त्र विभाग का नाम बदला जाना जायज होगा। बंसल ने कहा कि यह न केवल भारत के एक महान बेटे को एक सच्ची श्रद्धांजलि होगी, बल्कि पंजाब विश्वविद्यालय और इस महान संस्थान के सभी पूर्व छात्रों के लिए भी एक सम्मान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed