फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The mood of the weather changed, it drizzled in the morning, but the mercury did not fall

Chandigarh News: मौसम का मिजाज बदला, सुबह हुई बूंदाबांदी, पर नहीं गिरा पारा

Sat, 18 Mar 2023 01:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Mar 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
The mood of the weather changed, it drizzled in the morning, but the mercury did not fall
चंडीगढ़। शहर का मिजाज शुक्रवार सुबह बदल गया। अचानक बादल छा गए और बूंदाबांदी हुई। सुबह 10 बजे तक रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही। सुखना लेक पर लोग बारिश से बचने के लिए छाता लेकर निकले। हालांकि पारा नहीं गिरा क्योंकि दोपहर होते-होते फिर धूप निकल गई। मौसम विभाग के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से एक डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से पांच डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। शनिवार को भी बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है।मौसम विभाग के अनुसार अगले चार-पांच दिन तक शहर में बादल छाए रहेंगे क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। इसकी वजह से शहरवासियों को गर्मी से हल्की राहत मिल सकती है। बारिश होने की वजह से तापमान में भी तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि शुक्रवार को हुई बूंदाबांदी के बाद भी शहर के तापमान में कमी नहीं आई। विभाग के अनुसार इस बार सीजन में औसत से 95 फीसदी कम वर्षा हुई है। शहर में एक मार्च से अब तक सिर्फ 0.5 एमएम पानी गिरा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन समेत विभिन्न कारणों की वजह से इस बार तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed