फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The Minister made ??the distance, and Jindal was never Surjewala

सैलजा ने बनाई दूरी, सुरजेवाला और जिंदल भी नहीं पहुंचे

Mon, 25 Aug 2014 12:46 AM IST
जगमहेंद्र सरोहा/अमर उजाला, पानीपत
जगमहेंद्र सरोहा/अमर उजाला, पानीपत Updated Mon, 25 Aug 2014 12:46 AM IST
विज्ञापन
The Minister made ??the distance, and Jindal was never Surjewala
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की धुर विरोधी कांग्रेस की राज्यसभा सदस्य कुमारी सैलजा ने विजय संकल्प रैली में भी दूरियां बनाए रखी।
विज्ञापन


इसके अलावा मुख्यमंत्री के खास नजदीकियों में गिने जाने वाले मंत्री रणदीप सुरजेवाला व पूर्व सांसद नवीन जिंदल भी शामिल नहीं हुए।

रैली में पहुंची आबकारी एवं कराधान मंत्री किरण चौधरी ने भी अपने भाषण में पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल का ही गुणगान किया। उन्होंने भूपेंद्र सिंह हुड्डा का नाम भी अपने भाषण की सबसे अंतिम लाइनों में लिया।

पानीपत की ऐतिहासिक भूमि पर रविवार को पूरे प्रदेश से लाखों लोग पहुंचे और नेताओं ने भी मंच सांझा किया। कांग्रेस की विजय संकल्प रैली में पार्टी की ही राज्यसभा सदस्य एवं पूर्व सांसद कुमारी सैलजा नहीं पहुंची।
विज्ञापन


यहीं नहीं मंत्री रणदीप सुरजेवाला व पूर्व सांसद नवीन जिंदल भी रैली में नहीं पहुंचे। हर कोई मंच व भीड़ को देखकर गदगद था।

लेकिन शायद ही किसी का ध्यान कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला व नवीन जिंदल की अनुपस्थिति पर गया हो। कुछ लोगों व नेताओं में भी इसकी चर्चा बनी रही।

विदित है कि राज्यसभा सदस्य एवं कांग्रेस की पूर्व सांसद कुमारी सैलजा व वीरेंद्र सिंह शुरू से मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के विरोध में खड़े हैं और उन पर मौका मिलते ही हमला बोल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरेंद्र सिंह गत दिनों जींद में रैली कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं। वहीं कुमारी सैलजा का विरोध रविवार को कांग्रेस की विजय संकल्प रैली में एक बार फिर सबके सामने आ गया।

मंत्री रणदीप सुरजेवाला का विजय संकल्प रैली में न आना चर्चा का विषय बना रहा। वहीं सांसद नवीन जिंदल भी लोकसभा में चुनाव हारने के बाद बड़े मंच पर सीएम के साथ नहीं दिखाई दिए।

हालांकि रैली में पहुंची शहरी निकाय मंत्री सावित्री जिंदल ने नवीन जिंदल के न आने की सफाई दी और इसका कारण नवीन जिंदल का बाहर जाना बताया।

किरण चौधरी ने हुड्डा की बजाय बंसीलाल का किया गुणगान
आबकारी एवं कराधान मंत्री ने भी विजय संकल्प रैली में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की बजाय अपने ससुर पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल का ज्यादा गुणगान किया।

किरण चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 15 अगस्त के भाषण पर कटाक्ष किया और कहा नरेंद्र मोदी देश के हर गांव को सड़क व शिक्षा स्थल बनाने का सपना देख रहे हैं।

प्रदेश में बंसीलाल ने 40 साल पहले हर गांव को सड़क व बिजली से जोड़ दिया था। वे सांसदों को एक-एक निर्मल गांव बनाने की बात कह रहे हैं, जबकि बंसीलाल के समय में शुरू अभियान के बाद हर हलके में चार से पांच गांव निर्मल गाव में शामिल हैं।

वे देश के हर गांव में स्कूल बनाने की कहते हैं। लेकिन प्रदेश का शायद ही ऐसा कोई गांव हैं। जहां पर स्कूल न हों। इसके विपरीत गुजरात के 16 गांवों में आज तक स्कूल नहीं हैं।


किरण ने कहा कि बंसीलाल ने विकास की बुनियाद रखी थी। लेकिन कुछ दूसरे लोगों के हाथ में राज जाने पर यह सब पूरा नहीं हो सका।

बंसीलाल की बुनियाद को भूपेंद्र सिंह हुड्डा पूरा कर रहे हैं। उन्होंने आखिरी शब्दों में कहा कि वे सोनिया गांधी व भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में काम करेंगे। इससे पहले उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी के नेतृत्व में प्रदेश में तीसरी बार कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने यहां पर कहीं भी भूपेंद्र सिंह हुड्डा का नाम नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed