फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   The Minister explained how farmers will be able to earn huge profits from Parali

केंद्रीय मंत्री ने बताया कैसे पराली से मोटा मुनाफा कमा सकेंगे किसान

Fri, 11 Nov 2016 08:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Fri, 11 Nov 2016 08:57 PM IST
विज्ञापन
The Minister explained how farmers will be able to earn huge profits from Parali
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और डिप्टी सीएम - फोटो : अमर उजाला

पंजाब के किसानों को अब पराली को आग लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि पराली को बेचकर किसान मोटा मुनाफा कमा सकेंगे। आधुनिक वैज्ञानिक तकनीक के साथ पराली में से पेट्रोल के बराबर का इंधन निकाला जायेगा, जिसका इस्तेमाल वाहनों को चलाने में होगा।

विज्ञापन


इसकी जानकारी शुक्रवार को जालंधर में आये पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने दी। वह प्रधानमंत्री उज्ज्वला  योजना स्कीम के तहत महिलाओं में घरेलू गैस कनैक्शन बांटने आये थे।
विज्ञापन


जालंधर के गुरू गोबिंद सिंह एवेन्यू की दहशहा ग्राउंड में हुये कार्यक्रम के दौरान धर्मेन्द्र प्रधान ने महिलाओं को घरेलू गैस कनैक्शन की मुहिम का शुभारंभ करने के साथ कहा कि केन्द्र सरकार और पंजाब सरकार के बीच एक समझौता हुआ, जिसके तहत पराली से इंधन तैयार किया जायेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब में यह पहला प्लांट बठिंडा में लगेगा, जिस पर 500 करोड़ रूपये का खर्च होगा। उन्होंने कहा कि इस प्लांट की शुरूआत से पंजाब के किसानों को पराली बेचने पर 30 करोड़ रूपये की आमदन होगी। पंजाब में ऐसे 10 प्लांट लगाये जाएंगे, जिसमें 500 टन पराली की जरूरत होगी। 

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत घरेलू गैस कनेक्शन का शुभारंभ

The Minister explained how farmers will be able to earn huge profits from Parali
सुखबीर बादल - फोटो : amar ujala

उन्होंने कहा कि इन प्लांट की शुरूआत से किसानों को पराली को आग लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि किसान पराली को बेचकर मुनाफा कमायेंगे। इससे वायु में फैल रहा प्रदूषण भी नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अपने देश में इंधन पैदा होने से देश आत्मनिर्भर बनेगा। 

उन्होंने कहा कि घरों और वायुमंडल से धुंआ निकालना है। इसलिए जरूरतमंदों को गैस कनैक्शन देने के साथ पराली से इंधन बनाने के प्लांट की शुरूआत होगी। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पंजाब में सात लाख घरों में एलपीजी कनैक्शन नहीं हैं। 

लेकिन अब दो महीनों के अंतरर्गत पंजाब के हर घर में गैस कनैक्शन होगा। केन्द्र और पंजाब सरकार मिलकर इस स्कीम को मिलकर पूरा करेगी। डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि केन्द्र सरकार की तरफ से एससी व बीपीएल धारकों को गैस कनैक्शन दिए जाएंगे तथा पंजाब सरकार कनैक्शन लेने वाले लोगों को मुफ्त में गैस चुलहा देगी। 

बादल ने कहा कि जो लोग एसपी व बीपीएल में नहीं भी आते उनको भी गैस कनैक्शन दिलवाने का खर्च पंजाब सरकार उठायेगी। उन्होंने कहा कि महज दो माह के समय में पंजाब के हर घर में गैस कनैक्शन होगा। पंजाब प्रधान एवं केन्द्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला ने कहा कि पंजाब की गठबंधन सरकार ने हमेशा ही जरूरतमंदों और गरीबों की मदद की हैं।

 पंजाब में संचालित ढेरों स्कीमों से लोगों को लाभ मिल रहा हैं। इस अवसर पर निगम मेयर सुनील ज्योति, विधायक मनोरंजन कालिया, विधायक केडी भंडारी, पूर्व प्रधान कमल शर्मा, जिला प्रधान रमेश शर्मा, डविजनल कमिश्नर हरभूपिंदर सिंह नंदा, डिप्टी कमिश्नर केके यादव, पुलिस कमिश्नर अर्पित शुक्ला आदि उपस्थित थे।- सौरभ खन्ना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed