फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The Milkha Family reached Srinagar to recover from the shock of the death of their parents

मां-बाप के निधन के सदमे से उभरने के लिए मिल्खा परिवार पहुंचा श्रीनगर

Sun, 11 Jul 2021 08:00 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 08:00 PM IST
विज्ञापन
The Milkha Family reached Srinagar to recover from the shock of the death of their parents
चंडीगढ़। मां-बाप के निधन के सदमे से उबरने के लिए मिल्खा परिवार इन दिनों कश्मीर की वादियों में है। जीव मिल्खा सिंह का परिवार और उनकी दोनों बहनें श्रीनगर में हैं। गौरतलब है कि जीव मिल्खा सिंह की मां निर्मल मिल्खा सिंह का कोरोना संक्रमित होने पर 13 जून को निधन हो गया था। वहीं मिल्खा सिंह भी संक्रमित होने के बाद 18 जून को इस दुनिया को अलविदा कह गए थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को जीव मिल्खा सिंह उनकी पत्नी कुदरत, बेटे हरजय के साथ जीव की दोनों बहनें सोनिया और मोना कश्मीर के लिए रवाना हुए। जीव मिल्खा सिंह ने ट्वीट कर कहा कि 1982 से 1989 तक वे और उनकी बहनें बेसब्री से गर्मियों की छुट्टियों को इंतजार करते थे। उस समय उनके पिता और मां का कश्मीर में कैंप लगता था। वे पूरे परिवार को श्रीनगर लेकर जाते थे। जहां वे एक महीने तक छुट्टियाें को आनंद उठाते थे। बेशक आज वे इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन हम उनके साथ यहां बिताए पलों को एक बार फिर से याद कर रहे हैं। जीव मिल्खा सिंह ने कहा कि आज वह श्रीनगर के रॉयल स्प्रिंग्स गोल्फ कोर्स पर हैं।
विज्ञापन

मिल्खा सिंह और निर्मल मिल्खा सिंह की कमी महसूस करते हैं कुत्ते
कुत्ता वफादार जानवरों में एक है। सेक्टर- 8 स्थित मिल्खा निवास पर जिम्मी और टाइगर नाम से दो पालतू कुत्ते हैं। इन दोनों का मिल्खा सिंह और निर्मल मिल्खा सिंह के साथ गहरा नाता रहा। जब मिल्खा सिंह और निर्मल मिल्खा सिंह जीवित थे, तो वे सारा दिन उनके साथ रहते थे। आज दोनों इस दुनिया में नहीं हैं। बेशक जानवर होने के नाते दोनों कुत्ते बोलकर अपना दुख जाहिर नहीं कर सकते, लेकिन वे इन दोनाें की कमी महसूस करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed