फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The message of saving the girl on Republic Day

गणतंत्र दिवस पर दिया बेटी बचाने का संदेश

Mon, 27 Jan 2014 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो-पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो-पंचकूला Updated Mon, 27 Jan 2014 10:46 PM IST
विज्ञापन
The message of saving the girl on Republic Day
गणतंत्र दिवस के अवसर पर सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में मार्च-पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रम व झांकियों में स्वतंत्रता आंदोलन व गणतंत्र दिवस से जुड़ी शानदार प्रस्तुति देखने को मिली। इन सब के बीच एक ऐसी प्रस्तुति थी, जिसने सभी को झंकझोर दिया। यह प्रस्तुति स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बेटी बचाने का संदेश देते हुए पेश की गई। जिला प्रशासन की ओर से स्वास्थ्य विभाग की ओर से कन्या भ्रूण हत्या पर अंकुश लगाने के लिए प्रस्तुत की गई झांकी को दर्शकों ने काफी सराहा। इसमें प्रसव-पूर्व निदान तकनीक अधिनियम का उल्लंघन करने वालों को परिणाम भुगतने की सजा दिखाई गई थी।
विज्ञापन


हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री राव नरेन्द्र सिंह ने परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इससे पहले सेक्टर-12 स्थित शहीद स्मारक पर भी पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हरियाणा में स्वतंत्रता सेनानियों, भूतपूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए बनाई गई कल्याणकारी नीतियां और उनको दी जाने वाली सुविधाएं देश में सर्वाधिक हैं। आजादी के बाद, हमारे संविधान निर्माताओं ने ऐसे ही समाज की स्थापना करने की परिकल्पना की थी। समारोह के दौरान मेयर उपिंदर आहलुवालिया, डीसी डॉ. एसएस फुलिया, डीसीपी अश्विन शैणवी, निदेशक महिला एवं बाल विकास रेनु फुलिया, एडीसी एसपी अरोड़ा, एसडीएम गुरमीत सिंह, सिटीएम कमलप्रीत कौर, सेना के वरिष्ठ अधिकारियों सहित शहर के कई मौजिज लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


इन्होंने मारी बाजी
-परेड में पुलिस पहले नंबर पर रही, जबकि होमगार्ड की बटालियन दूसरे नंबर पर।
-मार्च पास्ट मेें एनसीसी सीनियर विंग को पहला व कन्या वरिष्ठ विद्यालय सेक्टर-15 को दूसरा स्थान मिला।
-सांस्कृतिक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रज्जीपुर को लिए पहला स्थान मिला और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रायपुर रानी, प्राथमिक विद्यायल रिहोड़ व सेंट सोल्जर स्कूल को दूसरा स्थान मिला। इसके अलावा होल्डी चाइल्ड स्कूल, सोपिंस स्कूल तीसरे नंबर पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-झांकियों के लिए ग्रामीण विकास अभिकरण व ट्रैफिक पुलिस को पहला स्थान मिला। स्वास्थ्य विभाग व वन विभाग को दूसरा व रेड क्रास और हरियाणा रोजगार समिति को तीसरा स्थान मिला।


स्कूलों की सुंदरता बढ़ाने के लिए मिला अनुदान

मुख्यमंत्री स्कूल सौंदर्यीकरण योजना के तहत जिला स्तर व खंड स्तर पर बेहतरीन कार्य करने वाले स्कूलों डेढ़-डेढ़ लाख व 50-50 हजार का इनाम मिला। जिला स्तर पर पहले स्थान पर रहने के लिए राजकीय माध्यमिक विद्यालय ककराली व राजकीय प्राथमिक विद्यालय सकेतडी को पहला स्थान मिला। जबकि, खंड स्तर पर राजकीय माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय दंदलावड, राजकीय माध्यमिक विद्यालय नया गांव, राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़, राजकीय माध्यमिक विद्यालय पलासरा व राजकीय प्राथमिक विद्यालय उपरली खेतपराली को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार उच्च विद्यालय स्तर पर जिन स्कूलों को सम्मानित किया गया उनमें बिटना, बिल्ला, बालदवाला, ठंडोग, रत्तेवाली, फिरोजपुर व टोडा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed