फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The martyrdom of the heroes will continue to inspire the youth to serve the country: Maan

युवाओं को देश सेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी वीरों की शहादत : मान

Sat, 26 Jul 2025 08:57 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 08:57 PM IST
विज्ञापन
The martyrdom of the heroes will continue to inspire the youth to serve the country: Maan
-चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कारगिल शहीदों को किया नमन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि कारगिल युद्ध के दौरान योद्धाओं की शहादत हमारे युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी। मुख्यमंत्री ने शनिवार को चंडीगढ़ के बोगनविलिया गार्डन स्थित युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान सीएम ने कारगिल युद्ध के दौरान अपने प्राण न्योछावर करने वाले जवानों को नमन कर श्रद्धांजलि दी। उनके साथ डिफेंस सर्विसेस वेलफेयर निदेशालय के डायरेक्ट ब्रिगेडियर भूपिंद्र सिंह ढिल्लों समेत पूर्व सैनिक व अफसर भी मौजूद रहे। उन्होंने वहां पहुंचे पूर्व सेनाध्यक्ष वीपी मलिक और शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा के भाई विशाल बत्रा से भी मुलाकात की। सीएम ने वहां एक रजिस्टर में शहीदों के प्रति अपनी भावनाओं को भी अंकित करवाया।

इस मौके पर सीएम ने कहा कि भारतीय सेना ने तमाम चुनौतियों के बावजूद जुलाई 1999 में कारगिल, द्रास और बटालिक क्षेत्रों में घुसपैठ करने वाली पाकिस्तानी सेना को मुंहतोड़ जवाब दिया। भारतीय सैनिकों की ओर से दिखाई गई अद्वितीय बहादुरी का ऐसा उदाहरण विश्व इतिहास में कहीं नहीं मिलता जो हमारे युवाओं को भारतीय सेना में शामिल होकर मातृभूमि की सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। सीएम ने कहा कि देश अपने जांबाज सपूतों का सदैव ऋणी रहेगा। इस अवसर पर रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री महिंदर भगत, सचिव जी. बालामुरुगन और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed