फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The magic of melodies resonated in Surila Safar 2026, the musical gathering enthralled the audience

Chandigarh News: सुरीला सफर 2026 में गूंजा सुरों का जादू, संगीत की महफिल ने बांधा समा

Mon, 27 Apr 2026 02:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
The magic of melodies resonated in Surila Safar 2026, the musical gathering enthralled the audience
जीरकपुर। सुर संगीत अकादमी का कार्यक्रम सुरीला सफर 2026 एक यादगार सांस्कृतिक संध्या के रूप में आयोजित किया गया। शहर के एक होटल में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ पटियाला घराने से संबंध रखने वाले उस्ताद जनाब नीले खां ने किया। उनकी एक भावपूर्ण धार्मिक प्रस्तुति ने वातावरण को आध्यात्मिक और सुरमयी बना दिया। इसके बाद अकादमी के सीनियर और जूनियर विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर संगीत प्रेमियों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध समाजसेवी, लेखक और संगीत प्रेमी भगवान दास गुप्ता पटियाला विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इस दौरान रणजोध सिंह, निर्मल कौर, मधु कुमारी, सोनू हंस, कैरीन कौर, महेश घांगला, अरमान सांगला समेत अन्य कलाकारों ने समां बांध दिया। मुख्य अतिथि के आग्रह पर जब उस्ताद नीले खां ने अपनी गायकी का जादू बिखेरा तो पूरा माहौल रंगीन हो गया। मंच संचालन शाइना खान ने किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी कलाकारों और अतिथियों ने मिलकर कहिंदे ने नैणा, तेरे कोल रहणा गीत को सामूहिक रूप से गाया, इसने इस सुरमयी शाम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया। इस अवसर पर उपस्थित कलाकारों और मेहमानों को स्मृति चिह्न, लोई और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed