फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The legal information to women

महिलाओं ने पहले जाने अधिकार, फिर लगाए ठुमके

Wed, 13 Nov 2013 10:13 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 13 Nov 2013 10:13 AM IST
विज्ञापन
The legal information to women
पुलिस वीक के दौरान मंगलवार को सुखना लेक पर आयोजित कार्यक्रम में युवतियों और महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए, जिसमें छात्राओं ने शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान आईजी आरपी उपाध्याय ने महिलाओं को यातायात नियमों की जानकारी दी।

उन्होंने बताया महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस सजग है। उन्होंने रात को महिलाओं को घर छोड़ने के लिए स्पेशल हेल्पलाइन शुरू की है। महिलाएं इस हेल्पलाइन पर सहायता भी मांग रही हैं। कार्यक्रम के लिए पुलिस कॉलेज की छात्राओं को बस में भरकर लाई। छात्राओं ने लुड्डी लोक नृत्य किया।
विज्ञापन


इस मौके पर सेक्टर-26 स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ कोरशन एडमिस्ट्रेशन की डायरेक्टर डॉ. उपनीत लाली ने महिलाओं की सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। इसकेअलावा सेक्टर-17 स्थित फैमिली काउंसिलिंग की गीतिका ने दहेज प्रताड़ना के बारे में सावधानियां बरतने के बारे में बताया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हाउसिंग बोर्ड के चैयरमेन सत्यगोपाल का स्वागत आईजी आरपी उपाध्याय ने किया। इस मौकेपर एसएसपी आरएस घुम्मन, डीएसपी कमला मीना समेत अन्य पुलिस अफसर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीयू में निकाली जागरूकता रैली

गर्वनमेंट कॉलेज सेक्टर-11, 42 और एसजीजीएस की करीब दो सौ छात्राओं ने पीयू से रैली निकाली, जिसको गृह सचिव अनिल कुमार ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें छात्राएं शराब पीकर गाड़ी न चलाएं, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का इस्तेमाल करने के लिए जागरूक किया। रैली पीयू से निकलकर सेक्टर-17 से 9 से होते हुए सेक्टर-7 स्थित खालसा कॉलेज पहुंची। गृह सचिव ने कहा दोपहिया वाहन चलाते समय युवतियाें और महिलाओं को हेलमेट पहनना चाहिए। खुद की जान बचाने के लिए शहरवासियों को हर ट्रैफिक नियम का पालन करना चाहिए।

आज लड़कियां नहीं है किसी से कम
- नाटक केजरिए छात्राओं का किया जागरूक
चंडीगढ़। आज के समय में लड़कियां किसी से कम नहीं हैं, बल्कि शिक्षा की मदद से वे अपने गुणों को निखारकर अपने अधिकारों का प्रयोग कर किसी भी क्षेत्र में नाम कमाने में सक्षम है। बदलते समाज के साथ लड़कियों की सोच और उनके सपनों को भी नए पंख मिले है। गुरू गोबिंद सिंह खालसा फॉर वुमन की छात्राआें को पुलिस वीक केदौरान मैं अपनी किस्मत आप लिखागी नाटक का मंचन मंगलवार को किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईजी आरपी उपाध्याय ने कहा कि युवा पीढ़ी को पुलिस प्रशासन का सहयोग करना बहुत जरूरी है। क्योंकि पुलिस प्रशासन एवं युवा वर्ग मिलकर ही देश से बुराइयों को खत्म कर सकते हैं। पंजाब यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ.अरुण कुमार ग्रोवर ने कहा कि अच्छी शिक्षा के माध्यम से युवाओं को प्रगति के लिए बेहतर विकल्प मिलते हैं, जिससे भविष्य को एक नई दिशा मिलती है।


इसके साथ-साथ छात्रों को अपने अधिकारों की जानकारी होना अति आवश्यक है। डॉ.ग्रोवर ने महिलाओं को अपने कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने के मकसद से आयोजित किए इस कार्यक्रम के लिए पुलिस प्रशासन एवं कॉलेज प्रशासन की सराहना की। कार्यक्रम में छात्राओं ने घड़े की मदद से मनमोहक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed