{"_id":"583b32fe4f1c1b5d29088839","slug":"the-kids-children-for-children-celebrated-thanksgiving-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने ‘चिल्ड्रन फॉर चिल्ड्रन’ के साथ मनाया थैंक्स गिविंग डे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने ‘चिल्ड्रन फॉर चिल्ड्रन’ के साथ मनाया थैंक्स गिविंग डे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 28 Nov 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मॉल वंडर्स स्कूल के बच्चों ने एनजीओ नन्हीं जान के बच्चों के साथ चिल्ड्रन फॉर चिल्ड्रन प्रयास के तहत थैंक्स गिविंग डे मनाया। स्कूल के बच्चों ने इस मौके पर फन गेम्स खेलीं और स्कूल परिसर में स्टोरी टेलिंग सेशंस भी हुए।
विज्ञापन
स्टूडेंट्स ने एक-दूसरे को उपहार भी दिए और उन्होंने पूरा दिन स्कूल में ही बिताया। इस मौके पर डॉ. संदीप चटवाल, नन्ही जान ने बताया कि यह देखकर प्रेरणा मिलती है कि कैसे स्टूडेंट्स के उपहारों ने सुविधाओं से वंचित बच्चों के चेहरों पर मुस्कान ला दी।
विज्ञापन
इस दौरान बच्चों को एक-दूसरे के साथ बातचीत करने और समय बिताने का मौका मिला है। स्कूल की प्रिंसिपल हरदीप नामा ने कहा कि बच्चों को खुश देखकर हम बेहद प्रसन्न हैं। इस प्रकार के छोटे से प्रयास से बच्चों को कितना आनंद मिला है। हमारा प्रयास है कि स्टूडेंट्स को अपने आसपास की सामाजिक वास्तविकताओं के प्रति संवेदनशील बनाया जाए।
विज्ञापन