फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The Kerala Story tax free in Haryana tweets CM Manohar Lal

Haryana News: यूपी के बाद अब हरियाणा में टैक्स फ्री हुई 'The Kerala Story', सीएम मनोहर लाल ने किया ट्वीट

Wed, 10 May 2023 10:04 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 10 May 2023 10:04 PM IST
सार

इससे पहले गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। वहीं पश्चिम बंगाल में फिल्म को प्रतिबंधित करने पर कहा था कि ममता बनर्जी को सच्चाई अच्छी नहीं लगती। वह सच्चाई को छिपाना चाहती हैं। फिल्म पर प्रतिबंध लगाना अभिव्यक्ति की आजादी पर प्रहार है।

विज्ञापन
The Kerala Story tax free in Haryana tweets CM Manohar Lal
मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री होगी 'द केरल स्टोरी' - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बाद अब 'द केरल स्टोरी' फिल्म को हरियाणा में भी टैक्स फ्री कर दिया गया है। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। मंगलवार को हरियाणा कैबिनेट की बैठक में इस फिल्म पर चर्चा हुई थी। फिल्म को टैक्स फ्री करने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा था कि अभी कमेटी इसको देख रही है। कमेटी के फैसले के बाद ही इस पर फैसला लिया जाएगा। हालांकि बुधवार को सीएम ने टैक्स फ्री करने की घोषणा कर दी। 

विज्ञापन


इससे पहले गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। वहीं पश्चिम बंगाल में फिल्म को प्रतिबंधित करने पर कहा था कि ममता बनर्जी को सच्चाई अच्छी नहीं लगती। वह सच्चाई को छिपाना चाहती हैं। फिल्म पर प्रतिबंध लगाना अभिव्यक्ति की आजादी पर प्रहार है। वहीं फिल्म निदेशक को धमकियां मिलने के प्रश्न पर गृहमंत्री ने कहा कि ऐसे लोग सच्चाई उजागर करने वाले होते हैं। उन्हें डराया या धमकाया नहीं जा सकता। विपुल शाह इस फिल्म के निर्माता हैं। वहीं सुदीप्तो सेन ने निर्देशन किया है। वहीं अभिनेत्री अदा शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed