फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The issue of group home echoed in Parliament: Center said- built in 24 crores, out of 37 applicants only 7 were eligible

Chandigarh News: संसद में गूंजा ग्रुप होम का मुद्दाः केंद्र ने कहा- 24 करोड़ में बना, 37 आवेदकों में से सिर्फ 7 पात्र

Wed, 20 Aug 2025 01:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
The issue of group home echoed in Parliament: Center said- built in 24 crores, out of 37 applicants only 7 were eligible
चंडीगढ़।
विज्ञापन

लोकसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बताया कि चंडीगढ़ में मानसिक रूप से दिव्यांग वयस्कों के लिए बनाया गया पहला ग्रुप होम अब शुरू कर दिया गया है। इस सुविधा को लेकर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने सवाल उठाया कि भवन निर्माण पूरा हो जाने के बावजूद इसे इतने वर्षों तक चालू क्यों नहीं किया गया और आखिरकार इस देरी की जिम्मेदारी किस पर तय होगी।

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने सरकार से सवाल किया था कि 2021 में निर्माण कार्य पूरा होने के बावजूद यह सुविधा अब तक शुरू क्यों नहीं हुई और देरी की जिम्मेदारी किसकी है। जवाब में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि ग्रुप होम अब चालू है। इस परियोजना पर लगभग 24 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। मंत्री ने बताया कि ग्रुप होम में कुल 37 आवेदन आए थे, जिनमें से 7 पात्र लाभार्थियों का चयन किया गया है। फिलहाल कोई वेटिंग लिस्ट नहीं है। यह सुविधा मानसिक स्वास्थ्य देखभाल अधिनियम, 2017 की धारा 19 के तहत शुरू की गई है। मंत्रालय ने कहा कि दिव्यांगजनों की योजनाओं की निगरानी के लिए संस्थागत तंत्र पहले से मौजूद है। इसमें राष्ट्रीय स्तर पर मुख्य आयुक्त (दिव्यांगजन अधिकार) और राज्यों में राज्य आयुक्त निगरानी करते हैं। इसके अलावा केंद्रीय सलाहकार बोर्ड और राज्य सलाहकार बोर्ड भी नीतियों व कार्यक्रमों की समीक्षा और मूल्यांकन करते हैं। हालांकि देरी के कारणों और जिम्मेदारी तय करने पर सरकार की तरफ से कोई सीधा जवाब नहीं दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed