बिना बताए शिफ्ट किये गए हजारों गैस कनेक्शन, जानिए कैसे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हजार-पांच सौ के करंसी नोट बंदी का हल्ला मचा हुआ है और पैट्रोलियम मंत्रालय के एक आदेश के बाद यहां सैकड़ों गैस उपभोक्ताओं में हायतौबा मच गई है।
मामला नया गांव व चंडीगढ़ से सटे उन इलाकों के करीब एक हजार गैस कनेक्शन उपभोक्ताओं का है, जिनके गैस सिलेंडर अब चंडीगढ़ के बजाय ट्राइसिटी गैस एजेंसी लखनौर में करीब 20 किलोमीटर दूर रिफिल हो सकेंगे।
इसकी पुष्टि इंडियन आयल कार्पोरेशन चंडीगढ़ की फील्ड ऑफिसर पूजा और आईओसी मोहाली की एरिया मैनेजर भारती मिश्रा ने की है। फील्ड ऑफिसर्स ने माना कि मंत्रालय के आदेश पर 800 से अधिक गैस कनेक्शन चंडीगढ़ से ट्रांसफर किए गए हैं।
उक्त सूचना मिलते ही गैस उपभोक्ताओं के पांव तले से जमीन खिसक गई। क्योंकि उन्हें अब गैस सिलेंडर भरवाने के लिए 20 किलोमीटर दूर की परेड करने के लिए विवश होना पड़ेगा।
जबकि अधिकारियों का कहना है कि वह उपभोक्ताओं की समस्याओं पर नजर रखे हुए हैं। उनकी कोशिश है कि वह सभी को होम डिलिवरी दें। इधर लोगों का कहना है कि उन्हें बिना जानकारी दिए उनके कनेक्शन कैसे ट्रांसफर कर दिए गए।
गैस कनेक्शन ट्रांसफर से मची हायतौबा
इस बारे में न तो उन्हें पूछा गया और न ही अवगत किया गया है। बता दें कि अधिकतर लोग इन इलाकों में नौकरीपेशा हैं जो समय-समय पर अपने कनेक्शन बदलते रहते हैं। अब इसके लिए उन्हें 20 किमी दूर जाना होगा, जिसका उन्हें पता भी नहीं है।
इधर चंडीगढ़ सेक्टर-11 स्थित इंडेन गैस एजेंसी के संचालक प्रवीण के. पथेजा से जब इस बारे में जानकारी ली गई तो वे सिर्फ इतना ही बोले कि मैं असहाय हूं और चाहकर भी कुछ बोल पाने की स्थिति में नहीं हूं।
हालांकि उन्होंने इतना जरूर बताया कि उन्हें मंगलवार सुबह ही इंडियन आयल की मेल मिली थी। इस मेल पर मिली सूचना के अनुसार उनकी गैस एजेंसी के कनेक्शन मोहाली के लखनौर स्थित गैस एजेंसी में शिफ्ट किये जा रहे हैं।
इन कनेक्शनों को मोहाली ट्रांसफर करने का कारण चंडीगढ़ और पंजाब के टेक्स रेशो में अंतर को बताया गया है। गौरतलब है कि कांसल और नया गांव जैसे इलाके चंडीगढ़ से सटे हैं।
लेकिन यह क्षेत्र मोहाली के अंतर्गत आते हैं। यही वजह गैस कनेक्शनों उपभोक्ताओं पर भारी पड़ी है। इससे सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्ग, विकलांग, स्टूडेंट और महिला उपभोक्ताओं को होगी।
जानिए क्या हैं गुस्से और परेशानी के मुख्य कारण
वहीं जब इस संदर्भ में इंडियन आयल कार्पोरेशन के अधिकारी अरुण प्रसाद से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि अभी यह मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। वे इसकी जानकारी लेकर समस्या का हल कराने का प्रयास करेंगे।
किसी उपभोक्ता को नहीं होगी परेशान : एरिया मैनेजर
मोहाली इंडियन आयल कार्पोरेशन की एरिया मैनेजर भारती मिश्रा ने बताया कि गैस कनेक्शन ट्रांसफर किये जाने की वजह उनका रिहायशी पता और इसकी वजह से टैक्स पर पड़ने वाला फर्क बताया गया है।
कनेक्शन ट्रांसफर के बाद दूरी के विषय में उन्होंने कहा किसी भी उपभोक्ता को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। सभी को गैस की होम डिलीवरी मिलेगी। अगर किसी भी तरह की शिकायत उपभोक्ताओं को होती है तो इस स्थिति में उन्हें शिकायत कर सकते हैं।
गुस्सा और परेशानी के ये मुख्य कारण
1-कनेक्शन ट्रांसफर करने का बड़ा कारण दो इलाकों के टैक्स रेशो में फर्क को बताया जा रहा है।
2-बड़ा सवाल : जल्द ही जीएसटी लागू होने जा रहा है, क्या फिर भी यही फर्क रहेगा।
जिन उपभोक्ताओं ने सिलेंडर बुक कराया है, उसको भी नहीं मिल रही है जानकारी। बुकिंग की जा रही है कैंसल।
3 जिन लोगों के गैस सिलेंडर खत्म हो चुके हैं, उन्हें कोई गाइडेंस नहीं मिल रही है।
4-आज भी गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी समय पर न होना बड़ी समस्या है। तो क्या नई एजेंसी पर उक्त उपभोक्ता यह समस्या झेलने को विवश नहीं होंगे। यह बाद अलग है कि एरिया मैनेजर का दावा है कि किसी उपभोक्ता को परेशानी नहीं होगी। लेकिन ऐसे दावे पहले भी अधिकारी करते रहे हैं।