फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh weather news : highest rain record in single day of november last seven year

चंडीगढ़ में झूम के बरसे बदरा, टूटा सात साल का रिकॉर्ड, जानें कब-कब हुई जमकर बरसात

Tue, 17 Nov 2020 01:37 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 17 Nov 2020 01:37 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh weather news : highest rain record in single day of november last seven year
चंडीगढ़ में हुई बरसात में गुजरते वाहन। - फोटो : अमर उजाला

सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में रविवार रात को हुई बरसात ने नवंबर में एक दिन की सर्वाधिक बरसात का रिकार्ड तोड़ दिया। रविवार रात को चंडीगढ़ में 25.4 एमएम बरसात रिकार्ड की गई। यह पिछले सात साल में 24 घंटे में दर्ज होने वाली सर्वाधिक बारिश है। इससे पहले 2013 के दौरान 24 घंटे में 24 एमएम बारिश रिकार्ड की गई थी। 

विज्ञापन


दिवाली के बाद पटाखों के कारण बढ़े प्रदूषण को भी बरसात ने धो दिया। इससे अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। जिसके बाद चंडीगढ़ में ठंड बढ़ गई है। चंडीगढ़ सेक्टर-39 में 15 एमएम बारिश रिकार्ड हुई, जबकि एयरपोर्ट इलाके में करीब 25.4 एमएम। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर कम हो गया है। अगले तीन दिन मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान भी 25 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जाएगा। वहीं, रात का तापमान मंगलवार से नीचे आने लगेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश की शुरुआत रविवार रात हुई थी, जो सुबह दस बजे तक रुक-रुक कर होती रही। पूरी रात बादल काफी तेज गरजे और कुछ जगहों पर तेज बारिश भी रिकार्ड की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के पास एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ। इसी की वजह से पहाड़ों व मैदानी इलाकों के मौसम में परिवर्तन आया। यह इस सीजन का पहला सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ था। मानसून की विदाई के बाद पश्चिमी विक्षोभ आए थे, लेकिन वे इतने सक्रिय नहीं थे।


बारिश से दिन के अधिकतम तापमान में रविवार के मुकाबले सोमवार को दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्र्री कम था, जबकि न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। रविवार रात न्यूतनम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहने वाला है, जबकि न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। अगले तीन दिन न्यूनतम तापमान 13 से 12 डिग्री के बीच रिकार्ड किया जाएगा।

नवंबर के महीने में 24 घंटे में होने वाली बारिश का ब्योरा

 
साल      24 घंटे में दर्ज बारिश
2020  25.4 एमएम
2019    01 एमएम
2018 18.6 एमएम
2017 0.0  एमएम
2016 0.2  एमएम
2015  11.8  एमएम
2014  4.5  एमएम
2013    24  एमएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed