फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The high-speed car first collided with a Swift, then uprooted a pole and got stuck in electric wires

Chandigarh News: पहले स्विफ्ट से भिड़ी, फिर पोल उखाड़कर बिजली के तारों में जा फंसी तेज रफ्तार कार

Tue, 28 Apr 2026 03:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
The high-speed car first collided with a Swift, then uprooted a pole and got stuck in electric wires
चंडीगढ़। सेक्टर-46बी पीजी कॉलेज के पास सोमवार शाम तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। करीब 4:50 बजे काले रंग की इनोवा कार पहले एक स्विफ्ट गाड़ी से टकराई और इसके बाद अनियंत्रित होकर सीधे बिजली के पोल में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पोल बीच से टूट गया और बिजली के तारें सड़क पर बिखर गईं।
विज्ञापन

गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, हालांकि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। बताया जा रहा है कि इनोवा में एक युवक अकेला सवार था जबकि स्विफ्ट कार में भी युवक ही थे।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी राहुल जिंदल ने बताया कि इस सड़क पर सुबह-शाम युवक तेज रफ्तार में गाड़ियां दौड़ाते हैं और कई बार रेस लगाते नजर आते हैं। सड़क पर मोड़ होने के कारण यहां पैदल चलना भी जोखिम भरा हो गया है और अक्सर हादसे होते-होते बचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि यह सड़क रेसिंग ट्रैक बन चुकी है और किसी बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है। वहीं सेक्टर-34 थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed