{"_id":"584906b34f1c1b732a4480f1","slug":"the-high-profile-trial-in-case-your-home-revealing-sensational-maiden","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहुचर्चित अपना घर मामले में सुनवाई, युवती का सनसनीखेज खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहुचर्चित अपना घर मामले में सुनवाई, युवती का सनसनीखेज खुलासा
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Thu, 08 Dec 2016 05:11 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
बहुचर्चित अपना घर मामले में बुधवार को चार बच्चों ने अपनी गवाही में कहा कि जब वह अपना घर में रहते थे तो प्रबंधक जसवंती देवी उनकी पिटाई करती थी और उन्हें डांटती थी। मामले में अब तक 76 गवाहों की गवाही हो चुकी है।
विज्ञापन
सीबीआई के वकील डीएस चावला के अनुसार बच्चों में से एक दिव्यांग लड़की जो अपना घर में रहती थी, उसने अदालत को बताया कि जसवंती के दमाद जयभगवान ने उसका यौन शोषण किया था। बुधवार को गवाही देने के लिए पहुंचे बच्चे 8 से 12 साल के थे।
विज्ञापन
बता दें कि एक लड़की से पैदा हुए बच्चे का डीएनए टेस्ट कराया गया। उसका डीएनए जय भगवान से मिलान कर गया था। इसकी रिपोर्ट भी आ चुकी है। नौ मई 2012 की रात रोहतक स्थित अपना घर के नाम से चल रहे अनाथालय में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम ने छापा मारा था।
विज्ञापन
यह कार्रवाई यहां से लापता हुई तीन लड़कियों के दिल्ली में पकड़े जाने पर हुई थी। छापे के बाद अपना घर संचालिका जसवंती व अन्य के खिलाफ, देह व्यापार, शोषण, मारपीट व मानव तस्करी के मामले दर्ज किए गए थे। हरियाणा पुलिस की शुरुआती जांच के बाद जांच सीबीआई को सौंपी गई थी।