फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The heat broke the five-year record, the next five days would be scorching heat

Chandigarh Weather Update: 44.5 डिग्री पर झुलसा चंडीगढ़, पांच साल में सबसे गर्म दिन, अगले पांच दिन राहत भी नहीं

Mon, 06 Jun 2022 02:03 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 06 Jun 2022 02:03 AM IST
सार

चंडीगढ़ के साथ लगते जिलों मोहाली और पंचकूला में भी रविवार को आसमान से आग बरसी। मोहाली में अधिकतम तापमान 44 डिग्री और पंचकूला में 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
The heat broke the five-year record, the next five days would be scorching heat
चंडीगढ़ में गरमी से बचने के लिए छाता लेकर जाती युवती। - फोटो : फाइल

विस्तार

चंडीगढ़ में पांच साल बाद रविवार का दिन सबसे गर्म रहा। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले वर्ष 2017 में शहर का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा था। हालांकि अभी लोगों को और गर्मी झेलनी पड़ेगी। अगले पांच दिन तक तापमान 43 डिग्री से ऊपर रहने के आसार हैं। सोमवार को पारा 45 डिग्री तक पहुंच सकता है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, चंडीगढ़ में 5 जून 2017 को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके बाद वर्ष 2019 में तापमान 44.2 डिग्री पहुंचा था लेकिन रविवार को तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सुबह नौ बजे से ही गर्म हवाएं चलने लगीं। पूरा दिन लू चलती रही। हालात यह रहे कि शाम सात बजे भी तापमान 37 डिग्री के पास रहा।
विज्ञापन


मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि अभी मौसम काफी गर्म रहेगा। अगले दो-तीन दिन और ज्यादा गर्मी पड़ेगी। लोगों को इस दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है। लोगों को चाहिए कि जरूरत पड़ने पर ही घर से बार निकलें।

विज्ञापन
विज्ञापन

साल दर साल गर्मी का हाल (डिग्री सेल्सियस में)

वर्ष        अधिकतम तापमान
2011           39.4
2012           45.1
2013           42.6
2014           45.0
2015           41.4
2016           42.8
2017           45.0
2018           42.3
2019           44.2
2020           40.4
2021           41.9

विशषेज्ञों की सलाह

  • जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें
  • कहीं जा रहे हैं तो साथ में पानी जरूर रखें
  • पूरी बाजू के कपड़े पहनें
  • अगले कुछ दिन तक लू चलेगी। शरीर में पानी की कमी न होने दें

अगले पांच दिन का अनुमानित तापमान

दिन          अधिकतम         न्यूनतम तापमान
सोमवार          45                      26
बुधवार            45                      27
गुरुवार            44                      28
शुक्रवार           44                      29
शनिवार          43                       29
 

गर्मी बहुत पड़ रही है, ऐसे में शरीर का बचाव जरूरी है। अगर घर से बाहर जा रहे हैं तो पर्याप्त मात्रा में ठंडा पानी पीकर ही निकलें। ज्यादा तेल-मसाला खाने से बचें, शरीर को ठंडा रखने के लिए फुल आस्तीन का सूती कपड़ा पहनें। दही, पुदीना, प्याज, शिकंजी, नारियल पानी व मौसमी फलों का सेवन करें। खुले में बिकने वाले खाद्य व पेय पदार्थों से दूर रहें।   -डॉ. मनीष, जीएमएसएच-16

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed