फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The health of Himachal's independent MLA, who was staying in a hotel in Chandigarh, deteriorated.

Chandigarh: चंडीगढ़ के होटल में ठहरे हिमाचल के निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा की तबीयत बिगड़ी, हाई बीपी की शिकायत

Mon, 04 Mar 2024 02:01 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो शशिभूषण पुरोहित, अमर उजाला, चंडीगढ़
शशिभूषण पुरोहित, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 04 Mar 2024 02:01 AM IST
सार

हमीरपुर से निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा की तबीयत रविवार शाम अचानक बिगड़ गई। उन्हें अचानक उच्च रक्तचाप की समस्या होने पर साथी विधायक उपचार के लिए एक अस्पताल में ले गए। हालांकि इस पूरी मूवमेंट को गुप्त रखा गया। 

विज्ञापन
The health of Himachal's independent MLA, who was staying in a hotel in Chandigarh, deteriorated.
आशीष शर्मा - फोटो : फाइल

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के राज्यसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में क्रॉस वोटिंग कर सुक्खू सरकार को संकट में डाल चंडीगढ़ पहुंचे कांग्रेस के छह बागी और तीन निर्दलीय विधायकों में से एक की तबीयत रविवार शाम अचानक बिगड़ गई। सभी नेता चंडीगढ़ के आईटी पार्क स्थित होटल द ललित में रुके हैं।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, हमीरपुर से निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा की तबीयत रविवार शाम अचानक बिगड़ गई। उन्हें अचानक उच्च रक्तचाप की समस्या होने पर साथी विधायक उपचार के लिए एक अस्पताल में ले गए। हालांकि इस पूरी मूवमेंट को गुप्त रखा गया। 
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि सभी नेता दिन भर होटल के अंदर अपने कमरों में ही मौजूद रहे। गोपनीयता के चलते कोई बाहर नहीं निकल रहा है। होटल में कुल 14 कमरे बुक कराए गए हैं। इनमें से छह में कांग्रेस के बागी विधायक सुधीर शर्मा, राजेंद्र राणा, देवेंद्र भुट्टो, आईडी लखनपाल और चैतन्य शर्मा ठहरे हैं। तीन कमरों में निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा, होशियार सिंह और केएल ठाकुर ठहरे हैं जबकि दो कमरे में हिमाचल प्रदेश के भाजपा नेता व पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर और राकेश जंवाल के नाम से बुक हैं। तीन कमरे आरक्षित रखे गए हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति में किसी नेता को होटल में ठहराया जा सके। सूत्रों के अनुसार, होटल के अंदर सिविल ड्रेस में सीआरपीएफ और हरियाणा पुलिस के जवान मौजूद हैं, जो बागी नेताओं की सुरक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री हिमाचल भवन पहुंचे
इसी बीच हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी रविवार को चंडीगढ़ पहुंचे हैं। वह मध्य मार्ग स्थित हिमाचल भवन में रुके हैं। पहले बताया जा रहा था कि वह बागी नेताओं के मामले में हरियाणा के पूर्व सीएम और हिमाचल कांग्रेस के पर्यवेक्षक भूपिंद्र सिंह हुड्डा से मुलाकात करेंगे लेकिन देर शाम सूचना आई कि हुड्डा दिल्ली रवाना हुए हैं। लिहाजा अग्निहोत्री की फिलहाल किसी से वरिष्ठ कांग्रेस नेता से मुलाकात नहीं हो पाई है। वह सोमवार को अपने गृह जिला ऊना के लिए रवाना होंगे। गौर हो कि डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने सरकार पर आए इस संकट को लेकर हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह से भी मुलाकात की है। सूत्र बताते हैं कि अग्निहोत्री का होटल ललित में ठहरे बागी विधायकों से मुलाकात की फिलहाल कोई संभावना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed