फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The head of the Joint Action Committee and four others were convicted for blocking the Shatabdi Express

Chandigarh News: शताब्दी रोकने पर जॉइंट एक्शन कमेटी के प्रधान सहित चार अन्य दोषी करार

Wed, 05 Nov 2025 02:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
The head of the Joint Action Committee and four others were convicted for blocking the Shatabdi Express
जीरकपुर। हरमिलाप नगर रेलवे फाटक के स्थान पर अंडरपास निर्माण को लेकर वर्ष 2017 से लगातार संघर्ष कर रहे जॉइंट एक्शन कमेटी फॉर वेलफेयर ऑफ बलटाना रेजिडेंट्स के प्रधान सहित चार अन्य को चंडीगढ़ डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने दोषी करार देकर तीन-तीन हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। इस फाटक पर अंडरपास के निर्माण को लेकर जॉइंट एक्शन कमेटी के साथ स्थानीय लोगों ने कई बार आंदोलन किया।
विज्ञापन

प्रताप सिंह राणा ने कई बार आमरण अनशन किया लेकिन कोई समाधान नहीं होने पर अक्तूबर 2021 में दिल्ली से चंडीगढ़ आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन को रोक दिया था। इसी केस में पांच लोगों को आरोपी बनाया गया था। चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट सचिन यादव की कोर्ट ने सभी अभियुक्तों को तीन-तीन हजार रुपये का जुर्माना भरने का आदेश दिया था। इसका भुगतान मौके पर ही कर दिया गया। इसी के साथ कोर्ट ने इस मामले को डिपोज ऑफ कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed