फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The hands with which women used to manage the house, for the first time, picked up the racket and shot.

Chandigarh News: महिलाएं जिन हाथों से संभालती थीं घर, पहली बार उसी हाथ में रैकेट उठाकर लगाया शॉट

Sun, 12 Oct 2025 02:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
The hands with which women used to manage the house, for the first time, picked up the racket and shot.
चंडीगढ़। घर और परिवार की जिम्मेदारियों के बीच जिन हाथों ने अब तक सिर्फ घर संभाला था, उन्हीं हाथों ने जब बैडमिंटन कोर्ट पर रैकेट थामा तो माहौल तालियों से गूंज उठा। सेक्टर-38 वेस्ट स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शनिवार को चंडीगढ़ बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से आयोजित पहले नॉन प्रोफेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट 2025 की शुरुआत हुई। इस दो दिवसीय टूर्नामेंट में शहर की महिलाओं ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया। इस टूर्नामेंट का उद्देश्य महिलाओं को खेल के जरिये आत्मविश्वास और फिटनेस से जोड़ना है।
विज्ञापन

भले ही इन महिलाओं के शॉट्स प्रोफेशनल खिलाड़ियों जैसे न रहे हों लेकिन पहली बार रैकेट पकड़ने का रोमांच उनके चेहरों पर साफ झलक रहा था। कई महिलाओं ने बताया कि यह उनके जीवन का सबसे यादगार अनुभव रहा। टूर्नामेंट में 30 प्लस, 40 प्लस और 50 प्लस आयु वर्ग की प्रतिभागियों ने मुकाबले खेले।
विज्ञापन

जिंदगी की भागदौड़ में कभी मौका नहीं मिला
सेक्टर-23 स्थित सरकारी स्कूल में लेक्चरर आशा ने बताया कि जिंदगी की भागदौड़ में खुद के लिए वक्त ही नहीं मिला। जब इस टूर्नामेंट के बारे में सुना तो मैंने तुरंत 50 प्लस वर्ग में एंट्री ली। पहली बार कोर्ट पर उतरी और भले ही शॉट्स सही नहीं लगे, लेकिन खेलने की खुशी आज सबसे बड़ी जीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी की तालियों ने बढ़ाया हौसला
गृहिणी चरणजीत कौर ने बताया कि उनकी बेटी सीरत खुद बैडमिंटन खिलाड़ी है। बेटी ने कहा कि मम्मा, महिलाओं के लिए टूर्नामेंट हो रहा है, आप भी खेलो। मैंने नाम दे दिया। पहली बार कोर्ट पर उतरी, कुछ शॉट लगाए और जब बेटी ने तालियां बजाईं, तो मेरा आत्मविश्वास दोगुना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed