फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   "The government is playing with the remote control RSS

'मोदी सरकार को रिमोट कंट्रोल से चला रहा है आरएसएस'

Sun, 11 Dec 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Sun, 11 Dec 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
"The government is playing with the remote control RSS
narendra modi - फोटो : File Photo

पंजाब एटक के प्रधान बंत सिंह बराड़ ने आरोप लगाया है कि केंद्र की मोदी सरकार को आरएसएस रिमोट कंट्रोल के साथ चला रहा है। आरएसएस देश में शिक्षा का भगवाकरण कर रहा है, अल्पसंख्यकों के खिलाफ जहरीला प्रचार करके नफरत फैला रहा है और देश को जम्हूरी ढांचे को खतरा पैदा कर रहा है। 

विज्ञापन


इस मौके पर बराड़ ने मोदी सरकार की लोक विरोधी नीतियों को जमकर कोसा। वह पीआरटीसी वर्कर्स यूनियन संबंधित एटक के डेलीगेट इजलास को संबोधित कर रहे थे। इस इजलास में पीआरटीसी के विभिन्न डिपुओं से 300 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। 
विज्ञापन


महासचिव निर्मल सिंह धालीवाल ने अपने संबोधन में मोदी सरकार को आडे हाथों लेते हुए कहा कि लेबर कानूनों को खत्म किया जा रहा है। ठेकेदारी प्रथा को बढ़ावा देकर कर्मचारियों के हितों का हनन हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीआरटीसी के विभिन्न डिपुओं से 300 डेलीगेटों ने हिस्सा लिया

"The government is playing with the remote control RSS
मोदी - फोटो : self

पब्लिक सेक्टर को तोड़ा जा रहा है और छंटनी करके कर्मचारियों को नौकरियों से निकाला जा रहा है। यह सब तुरंत बंद किया जाए। सबने कहा कि कर्मचारियों के साथ और अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। 

मुलाजिम नेता दर्शन सिंह लुबाना ने कांट्रैक्ट वर्करों को नियमित करने, बेरोजगारी की बढ़ती समस्या को खत्म करने, नशे और विद्या का व्यापारीकरण पर नकेल कसने की मांग की। 

कार्यक्रम के अंत में प्रतिनिधमंडल की ओर से अगले तीन सालों के लिए पीआरटीसी वर्कर्स यूनियन एटक के ओहदेदारों का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया, जिसमें कामरेड निर्मल सिंह धालीवाल को बारहवीं बार महासचिव चुना गया। 

इसमें गुरविंदर सिंह गोल्डी को प्रधान, उत्तम सिंह बागड़ी को चेयरमैन, प्रीतम सिंह को सरप्रस्त, सुखदेव सिंह मली को सीनियर उप प्रधान और सुखदेव राम सुखी को वित्त सचिव चुना गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed