फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The glass of the car parked in front of the shop was broken and the owner's head was broken

Chandigarh News: दुकान के सामने खड़ी कार का शीशा तोड़ मालिक का सिर फोड़ा

Tue, 15 Oct 2024 05:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
The glass of the car parked in front of the shop was broken and the owner's head was broken
मनीमाजरा। शांति नगर की जीरो नंबर गली के बाहर गाड़ी पार्किंग को लेकर हुए झगड़े में एक दुकानदार ने गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। इसके बाद उसने कार मालिक रजत से झगड़ा कर उसका सिर फोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पीसीआर टीम ने घायल को तुरंत मनीमाजरा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देखते हुए उसे वहां से जीएमसीएच-32 रैफर कर दिया गया। आरोपी की पहचान विनय निवासी मनीमाजरा के तौर पर हुई है। पुलिस का कहना है कि देर रात दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। घटना सोमवार शाम करीब 5:30 बजे की है। घायल रजत के पिता ब्रिजमोहन गर्ग बंटी ने बताया कि उनकी देहरा साहिब गुरुद्वारा के सामने ज्वेलरी की दुकान है। इन दिनों यहां सड़क बनाने का कार्य चल रहा है। इसके चलते कोई भी वाहन अंदर मोहल्ले में नहीं आ-जा रहे हैं। इस कारण रजत ने अपनी गाड़ी करीब 5:00 बजे जीरो नंबर गली के बाहर खड़ी कर दी। आधे घंटे बाद जब रजत घर से वापस आकर कार उठाने लगा तो वहां के दुकानदार ने उसके साथ झगड़ा शुरू कर दिया। इसके बाद उसने दुकान के दरवाजे का हैंडल निकालकर रजत के सिर में दे मारा, जिसके उसका सिर फट गया। इस दौरान उसने गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर अपने दोस्त के साथ फरार हो गया। स्थानीय पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे भी जांचे जा रहे हैं। घटना का वीडियो भी वायरल हो गया है।इस गली में पार्षद दर्शना रानी और पूर्व मेयर साईं गुरचरण दास काला का भी घर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article