फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The girl was threatened with death and her clothes being torn

Chandigarh News: युवती को जान से मारने और कपड़े फाड़ने की धमकी

Mon, 21 Jul 2025 01:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
The girl was threatened with death and her clothes being torn
चंडीगढ़। सेक्टर-26 स्थित बापूधाम कॉलोनी में एक युवती से छेड़छाड़, गाली-गलौज और कपड़े फाड़ने की धमकी देने का आरोप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने सेक्टर-26 पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है, लेकिन तीन दिन बीत बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी का रिश्तेदार पुलिस विभाग में है इसलिए उसकी सुनवाई नहीं हो रही। वहीं, चौकी इंचार्ज का कहना है कि यह छेड़छाड़ नहीं बल्कि आपसी विवाद का मामला है।
विज्ञापन




पीड़िता के अनुसार, वह अपने मायके बापूधाम आई हुई थी। बीते 16 जुलाई को आरोपी ने नशे में उसका रास्ता रोक लिया। कहा कि गली में मत आया करो। विरोध करने पर आरोपी ने उसे कपड़े फाड़ने और जान से मारने की धमकी दी। यह भी धमकी दी कि वह उसके पति व भाई को भी मरवा देगा। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी को चौकी में बुलाया, लेकिन बिना मेडिकल छोड़ दिया। पीड़िता ने कहा कि जब वह शिकायत देने चौकी गई तो आरोपी और उसकी बहनों ने पुलिस के सामने गाली-गलौज किया। चौकी में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जाएं तो पूरा मामला साफ हो जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed