{"_id":"5ec83ca58ebc3e909f68f5cf","slug":"the-game-starts-today-six-games-allowed-in-the-first-phase-chandigarh-news-pkl375951484","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से खेल शुरू... पहले फेज में छह गेमों को मिली अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से खेल शुरू... पहले फेज में छह गेमों को मिली अनुमति
विज्ञापन
चंडीगढ़। दो महीने बाद सिटी ब्यूटीफुल में शनिवार से स्पोर्ट्स गतिविधियां शुरू होने जा रही हैं। पहले फेज में फिलहाल छह गेमों को ही अनुमति मिली है। पहले दो तीन दिन खिलाड़ियों को केवल जागरूक किया जाएगा। इसमें कोरोना से बचाव, कैसे बिना एक दूसरे के पास आए ट्रेनिंग करनी है, इसके बारे में कोचों की ओर से ट्रेनिंग सेशन लगाए जाएंगे। ट्रेनिंग के बाद खिलाड़ी रोजाना अभ्यास कर सकेंगे। बिना मास्क के खिलाड़ी स्टेडियम में दाखिल नहीं हो सकेंगे। कोरोना महामारी के चलते यूटी का ख्ेाल विभाग किसी तरह का जोखिम नही उठाना चाहता। स्टेडियम और कॉप्लेक्स को पूरी तरह से सेनिटाइज किया जा रहा है।
पहले फेज में छह गेम को अनुमति
यूटी खेल विभाग पहले फेज में फिलहाल छह गेम से ही शुरूआत करने जा रहा है। इनमें एक दूसरे के साथ कम फिजिकल टच होने की संभावना है। इन गेम्स में आर्चरी, लॉन टेनिस, टेबल टेनिस, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, वेट लिफ्टिंग शामिल हैं। पहले फेज में इन छह गेम्स मे केवल खिलाड़ियों को खेलने की अनुमति मिल रही है। सीखने वाले बच्चों को अभी स्टेडियम में खेलने की अनुमति नहीं दी गई है। वहीं दूसरे फेज मे हॉकी, फुटबॅाल के खेलों को अनुमति मिलेगी। तीसरा फेज में जब हालात ठीक होने लगेंगे तो बाकी खेलों की अनुमित दी जाएगी।
मास्क के बिना नहीं होगी एंट्री
खिलाड़ियों को बिना मास्क के स्टेडियम और कांप्लेक्स के अंदर एंट्री नहीं मिलेगी। साथ ही खिलाड़ी ग्लव्स और सेनिटाइजर साथ रखेंगे। ट्रेनिंग के दौरान खिलाड़ी एक दूसरे की किट जैसे सामान, तौलिया, पानी की बोतल शेयर नही करेंगे। पहले फेज में छह गेम शुरू होंगे। दो दिन केवल खिलाड़ियों को कोरोना से बचाव और सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में कोच जागरूक करेंगे। खिलाड़ियों की सुरक्षा पहली जिम्मेदारी है।- तेजदीप सिंह सैनी, डायरेक्टर स्पोर्ट्स यूटी