Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The game of Chaupar teaches teamwork and strategy.

Chandigarh News: चौसर का खेल सिखाता है टीमवर्क और रणनीति

Sun, 28 Jun 2026 01:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
The game of Chaupar teaches teamwork and strategy.
चंडीगढ़। कभी राजाओं और महाराजाओं की शान माना जाने वाला पारंपरिक भारतीय खेल चौसर अब आधुनिक दौर में पच्चीसी के रूप में युवाओं के बीच अपनी पहचान बना रहा है। दिमागी कौशल, रणनीति और टीम भावना का यह खेल एक बार फिर लोकप्रियता हासिल कर रहा है। हाल ही में चंडीगढ़ में आयोजित जूनियर एवं सीनियर राष्ट्रीय पच्चीसी चैंपियनशिप 2025-26 में खिलाड़ियों की बड़ी भागीदारी ने इसके बढ़ते क्रेज की झलक दिखाई। दो दिवसीय प्रतियोगिता में चंडीगढ़ सहित विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने अलग-अलग वर्गों में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों का कहना है कि पच्चीसी केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि टीमवर्क, धैर्य और रणनीतिक सोच विकसित करने वाला खेल भी है।
विज्ञापन



दो वर्ष पहले शहर में आयोजित प्रशिक्षण शिविर के दौरान उन्हें इस खेल की जानकारी मिली थी। शुरुआत में खेल थोड़ा कठिन और अनजान लगा, लेकिन नियमित अभ्यास के बाद इसकी रणनीति और रोमांच ने उन्हें आकर्षित किया। वह अब तक दो राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी हैं।- भाव्या, राष्ट्रीय खिलाड़ी
विज्ञापन




राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में युवाओं की बढ़ती भागीदारी इस खेल के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है। लड़के और लड़कियां दोनों ही बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। आने वाले समय में ग्रासरूट स्तर से खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए विशेष योजनाएं शुरू की जाएंगी, ताकि इस पारंपरिक भारतीय खेल को नई पीढ़ी के बीच और अधिक लोकप्रिय बनाया जा सके।- खुशहाल सिंह, सचिव, चंडीगढ़ पच्चीसी गेम एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed